ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    This image describes does using yogurt prevent hair loss?

    क्या दही का इस्तेमाल बालों को झड़ने से रोकता है? विशेषज्ञों से जानें

    आम तौर पर, आजकल दही सभी लोगों की रसोई में पाई जाती है, जिसका इस्तेमाल खाने में और कई चीजों के लिए किया जाता है। दरअसल, दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, राइबोफ्लेविन, और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें, कि दही का इस्तेमाल घरेलू नुस्खों में कई तरीकों से और काफी लंबे समय से किया जा रहा है। दरअसल, इसे खाने के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों के मौसम में दही से मसाज करने से त्वचा में निखार आता है और त्वचा की चमक बनी रहती है। आम तौर पर, दही का इस्तेमाल फेस मास्क और स्क्रब बनाने के लिए भी किया जाता है, जो काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके साथ ही, दही का इस्तेमाल बालों के लिए भी कई तरीकों से किया जाता है, जिसमें, बालों पर दही के हेयर मास्क लगाना शामिल है, जो बालों को स्मूथ बनाने में काफी ज्यादा मदद करते हैं। इसके इलावा, लोगों के द्वारा दही का इस्तेमाल खोपड़ी की मसाज के लिए भी किया जाता है। दरअसल, इसके चलते कई लोगों का मानना है, कि दही से मसाज करने से बालों की जड़ों को काफी ज्यादा मजबूती मिलती है और साथ ही इससे बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। पर क्या लोगों का ऐसा मानना और सोचना वाकई सच है? आइये इस लेख के माध्यम से, इसके डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  Undercut Hairstyle: A Revival Of Trend To Hide Bald Patches

    क्या दही के इस्तेमाल से बालों का झड़ना रुक जाता है? 

    डॉक्टर के अनुसार, दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आम तौर पर, बालों के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं। हालाँकि इसका कोई भी सबूत नहीं है, कि इसको लगाने से बालों का झड़ना कम हो जाता है। आपको बता दें कि दही में प्रोटीन के साथ-साथ लैक्टिक एसिड और विटामिन्स शामिल होते हैं, जो असल में स्कैल्प को पोषण प्रदान करने में सहायता करते हैं। इसके इलावा, अगर आपको तनाव लेने, हार्मोनल बदलाव या फिर किसी सेहत समस्या की वजह से बाल झड़ने की समस्या हो रही है, तो फिर इस तरह की स्थिति में दही से बालों का झड़ना कम नहीं होगा। 

    See also  Hair transplant - Factors that influence the total cost of the treatment

    बालों पर दही लगाने के फायदे : 

    दरअसल, अपने बालों को धोने से पहले, बालों में दही लगाना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह कई तरह के फायदे प्रदान करता है, जैसे कि 

    1. यह बालों की बनतर को सुधराता है। 
    1. बालों को नरम और चमकदार बनता है। 
    1. दही से सिर की मालिश करने से खुश्की कम हो जाती है। 
    1. डैंड्रफ को कंट्रोल करता है। 
    1. बालों की जड़ों को मजबूत करता है। 
    1. स्कैल्प को ठंडक प्रदान करता है। 
    1. इससे स्कैल्प का पसीना कंट्रोल होता है। 

    बालों के लिए दही का इस्तेमाल कैसे करें?

    दरअसल, दही का इस्तेमाल बालों के लिए कई तरीकों से किया जा सकता है। आम तौर पर, खोपड़ी की मसाज के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें आपको अपने बालों को शेम्पू से धोने से एक घंटा पहले दही से अपनी खोपड़ी पर मसाज करनी होती है। इसके साथ ही, चमकदार और मुलायम बालों के लिए आप दही में ऑलिव ऑयल मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं। आपको बता दें, कि अपने बालों की मजबूती के लिए, आप दही में एलोवेरा जेल डालकर खोपड़ी की मसाज कर सकते हैं, यह तरीका बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। 

    See also  कोनसे विटामिनों की कमी बालों के झड़ने का कारण बन सकते है ?

    निष्कर्ष:

    दरअसल, दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, राइबोफ्लेविन, और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। दही का इस्तेमाल खाने में और कई चीजों के लिए, जैसे कि इसे बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, जो बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। आम तौर पर, दही को बालों को शेम्पू करने से पहले खोपड़ी की मसाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालाँकि, दही को अपने बालों पर लगाने से बालों का झड़ना कम नहीं होता है, पर इससे बाल सॉफ्ट और स्मूद बनते हैं और साथ ही बालों को मजबूती और बालों की सेहत में विकास होता है। अगर आप भी दही के इस्तेमाल के बारे में और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या फिर अगर आपको कोई स्कैल्प इंफेक्शन या स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या है, जिसका आप इलाज ढूंढ रहे हैं, तो आप आज ही एसजी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।