ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    4 hair products can cause scalp itching stop using them immediately.

    ये 4 हेयर प्रोडक्ट्स स्कैल्प में खुजली का कारण बन सकते हैं, तुरंत बंद करें, इनका इस्तेमाल

    हर मौसम में, सभी लोगों को सिर से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं। जैसे कि, सिर में खुजली किसी भी मौसम में हो सकती है, पर गर्मियों के मौसम में लोगों के सिर में खुजली होना एक आम बात है। सिर में खुजली का कारण कोई भी हो सकता है, पर जब इस तरह की समस्या लगातार बनी रहती है, तो इस समस्या का कारण केवल धूल-मिट्टी या फिर खोपड़ी पर आने वाला पसीना ही नहीं होता है, बल्कि आपके खुद के उपयोग किये जाने वाले हेयर प्रोडक्ट्स भी इसका कारण हो सकते हैं। ज्यादातर, अपनी खोपड़ी पर हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। 

    इस पर डॉक्टर का भी यही कहना है, कि दरअसल, कई बार हम शैंपू, कंडीशनर, हेयर स्प्रे या फिर हेयर जेल को बिना कोई जांच- पड़ताल किए सिर्फ ब्रांड का नाम या फिर खुशबू के आधार पर इन प्रोडक्ट्स को खरीद लेते हैं। आपको बता दें, कि इस तरह के हेयर प्रोडक्ट्स में मोजुद कुछ केमिकल्स और आर्टि‍फ‍िश‍ियल खुशबू सिर्फ हमारी खोपड़ी को नुक्सान पहुंचा सकते हैं, जिसकी वजह से सिर की त्वचा में खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। आम तौर पर, विशेष रूप से जब इन हेयर प्रोडक्ट्स को जरूरत से ज्यादा अपने बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है, तो यह हमारी खोपड़ी की सेहत को काफी ज्यादा नुक्सान पहुंचा सकते हैं। तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं, कि कौन से हेयर प्रोडक्ट्स, सिर की खुजली का कारण बन सकते हैं, और अगर सिर में लगातार खुजली की समस्या बनी हुई है, किन बातों का पालन करें। 

    1. सल्फेट युक्त शैंपू :
    See also  What are the major advantages and disadvantages of hair transplant surgery?

    दरअसल, सल्फेट बालों को क्लीन करने के साथ -साथ, बालों और स्कैल्प की नेचुरल नमी को छीन लेते हैं। इसके कारण, सिर की त्वचा ड्राई हो जाती है और स्कैल्प में खुजली की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए सल्‍फेट युक्‍त शैंपू का ज्यादातर इस्तेमाल न करें। 

    1. हेयर स्प्रे :

    हेयर स्प्रे, जो बालों की स्टाइलिंग के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं, इन में अक्सर अल्कोहल मौजूद होता है, जिससे स्कैल्प में सूखापन, जलन, खुजली और सूजन जैसी समस्याएँ हो सकती हैं, इसलिए ज्यादातर लोगों को ऐसे हेयर स्प्रे के इस्तेमाल से बचना चाहिए

    1. डाई या कलर प्रोडक्ट्स: 

    ज्यादातर, लोग अपने बालों को अच्छा दिखाने के लिए डाई या कलर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, पर इन उत्पादों में अमोनिया और पीपीडी जैसे रसायन होते हैं, जो स्कैल्प में खुजली और रैशेज जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं। 

    1. हेवी कंडीशनर: 
    See also  Which Method Of Hair Transplant Is Best If It Combines With PRP Injection?

    दरअसल, कुछ कंडीशनर सिलिकॉन या फिर मोमी पदार्थों से बने होते हैं, जो खोपड़ी के पोर्स को बंद कर देते हैं, जिससे खुजली और बाल झड़ने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

    स्कैल्प को हेल्दी रखने के ट‍िप्‍स:

    1. हमेशा, नेचुरल शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। 
    2. किसी भी तरह का नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले हाथ या गर्दन पर उसका टेस्ट करें। 
    3. रोजाना, नारियल, नीम या फिर टी ट्री ऑयल से स्कैल्प की मालिश करें। 
    4. केवल, हफ्ते में एक बार क्लेरिफाइंग शैंपू से स्कैल्प को साफ करें।
    5. अगर खुजली लंबे समय तक बनी रहे, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।
    See also  How To Prepare For A Hair Transplant?

    निष्कर्ष

    गर्मियों के मौसम में लोगों के सिर में खुजली होना एक आम बात है। सिर में खुजली का कारण कोई भी हो सकता है, पर जब यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो इस समस्या हल्‍के में नहीं लेना चाहिए। केवल धूल-मिट्टी या फिर खोपड़ी पर आने वाला पसीना ही सिर में होने वाली खुजली का कारण नहीं होता है, बल्कि आपके खुद के हेयर प्रोडक्ट्स, जैसे सल्फेट युक्त शैंपू, हेयर स्प्रे, डाई या कलर प्रोडक्ट्स और हेवी कंडीशनर जैसे हेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से भी सिर में खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए इन का इस्तेमाल करने से पहले या फिर लगातार सिर में खुजली होने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है, और अगर आपको भी लगातार सिर में खुजली की समस्या बनी हुई है, और आप इसका इलाज चाहते हैं, तो आप आज ही एसजी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके बारे में इसके विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।