ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    Remedies of basil in hair care

    बालों की देखभाल के लिए तुलसी का इस्तेमाल इन 6 तरीकों से करें, जानें इनके बारे में

    आम के समय में आम तौर पर हर दूसरा व्यक्ति बाल झड़ने की समस्या से परेशान है। चाहे वह लड़की हो या लड़का, हर कोई चाहता है कि उसके बाल हमेशा घने और मजबूत रहें, पर बढ़ते प्रदूषण के कारण ऐसा होना संभव नहीं है।इसके साथ ही प्रदूषण की वजह से सिर में डैंड्रफ की समस्या भी आने लगती है। और इस सब से छुटकारा पाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद होता है 

    आपको बता दें कि तुलसी न केवल सेहत के लिए बल्कि बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। तुलसी का इस्तेमाल सालों से त्वचा और बालों को सेहतमंद रखने के लिए किया जा रहा। आम तौर पर तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो की खोपड़ी के इंफेक्शन को होने से रोकते हैं। आपको बता दें कि तुलसी बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है और स्किन की हेल्थ को भी फायदे मिलते हैं। इसलिए हमको तुलसी का सेवन हर रोज करना चाहिए। अगर तुलसी का हेयर मास्क बनाकर अपने बालों में लगाया जाये तो यह बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करता है। 

    कई तरीकों से तुलसी का इस्तेमाल बालों से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं के लिए हो सकता है। इस लेख के द्वारा जानकारी देंगे कि बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए आखिर तुलसी का कैसे इस्तेमाल करें। 

    बालों को हेल्दी बनाने के लिए इन तरीकों से तुलसी का इस्तेमाल करें

    1. तुलसी और दही

    आज कल सभी को बालों में डैंड्रफ की समस्या होती है। और अगर आपको भी डैंड्रफ की समस्या है, तो आप तुलसी और दही का इस्तेमाल करें, ये बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। तुलसी और दही का हेयर मास्क बनाकर अपने बालों में लगाने से आपके बालों का झड़ना कम होगा और आपकी खोपड़ी नमीदार रहेगी। तुलसी और दही का हेयर मास्क बनाने के लिए आप पहले एक बाउल लें और फिर उस बाउल में 2 चम्मच तुलसी का पेस्ट लीजिए। इसके बाद इसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर और थोड़ा-सा खट्टा दही मिलाएं। इस तरह इसका पेस्ट बना कर अपने बालों में लगाएं और इसको कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखें। 

    1. तुलसी और शहद
    See also  Factors To Consider Before You Choose A Hair Transplant Clinic

    आपको बता दें कि तुलसी में मौजूद गुण बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। तुलसी और शहद के इस्तेमाल से बालों में शाइन बरकरार रहती है। तुलसी और शहद के हेयर पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप तुलसी के पत्तों को धो लें। अब इसको पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिलाकर इसको पतला कर लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को कम से कम 20 मिनट तक अपने बालों में  लगा कर रखें और फिर बालों को अच्छे से धो लें। 

    1. तुलसी और मेथी दाने का पेस्ट

    तुलसी और मेथी दाने का पेस्ट बालों पर लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं। इसलिए आप बालों की मजबूती और बालों का झड़ना बंद करने के लिए बालों में तुलसी और मेथी दाने का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं। पतले बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप तब भी तुलसी और मेथी दाने के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी और मेथी दाने का हेयर मास्क बनाने के लिए, सबसे पहले आप 2 चम्मच मेथी दाने का पाउडर लें। फिर इसमें आधा कप तुलसी की पत्तियों को डाले, और फिर इसमें मेथी दाने का पानी डालकर ब्लेंड कर लें। इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और कम से कम इसको 45 मिनट तक अपने बालों में लगा कर रखें। इसके बाद इसको अच्छे तरीके से धोएं। 

    1. तुलसी और नारियल तेल
    See also  Why should not BP-distressed hair-loss patients take up hair transplant?

    अगर किसी व्यक्ति की खोपड़ी ड्राई या फिर सिर में हमेशा खुजली रहती है, तो वह तुलसी और नारियल तेल का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इस पेस्ट से बालों की कई तरह की समस्या दूर हो सकती है, क्योकि बालों के लिए तुलसी और नारियल का तेल एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले एक बाउल लें और फिर उसमें 2 चम्मच तुलसी पाउडर लें। इसके बाद फिर 2 चम्मच नारियल तेल इसमें मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को कम से कम 30 मिनट तक अपने बालों पर लगा कर रखें। इसके सूखने के बाद ही अपने बालों को पानी से धोएं। 

    1. तुलसी और ब्लैक टी

    अगर आपके बाल काले नहीं हैं और आप अपने बालों को काला करना चाहते हैं तो आप तुलसी और ब्लैक टी के हेयर मास्क को अपने बालों में लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आप तुलसी की कुछ पत्तियां पानी में उबालें। फिर इसमें 4 चम्मच ब्लैक टी को मिलाएं। इसको अच्छे तरीके से उबालें, और इस को कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इस के ठंडे होने के बाद अपने बालों को इस से धोएं। आपको कुछ दिनों बाद ही इसका परिणाम दिखाई देने लगेगा। 

    1. तुलसी और एलोवेरा जेल
    See also  How much time is required to see the hair growth after FUE hair transplant?

    अगर ज़्यादातर आपके सिर में खुजली की समस्या बनी रहती है तो आप तुलसी और एलोवेरा का पेस्ट बनाकर अपने बालों में लगा सकते हैं। इससे ये समस्या दूर हो जाएगी क्योंकि तुलसी और एलोवेरा जेल का पेस्ट बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसका हेयर मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले तुलसी की पत्तियों को पीस लें। फिर इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर इसको अपनी खोपड़ी पर लगाएं और इसके सूखने के बाद अपने बालों को पानी से धो लें। 

    निष्कर्ष : बालों की समस्या आज के समय में सभी लोगों को बनी हुई है और सभी लोग अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए कुछ न कुछ उपाय करते ही रहते हैं। अपने बालों को सेहतमंद रखने के लिए आप तुलसी का उपयोग भी कई तरीको से कर सकते हैं जैसे तुलसी और दही का पेस्ट, तुलसी और नारियल तेल का पेस्ट, तुलसी और ब्लैक टी का पेस्ट आदि को अपनाकर आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। इससे बालों की कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। अगर इसके इस्तेमाल के बाद भी आपके बालों की समस्या दूर नहीं हो रही है और आप इसका इलाज करवाना चाहते हैं और साथ के साथ इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप आज ही ऐ.एस. जी. हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके बारे में इसके विशेषज्ञों से जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

    Medically Reviewed & Authored By – Dr. Sachin Goel

    ASG Hair Transplant Centre is backed by an experienced team of hair transplant specialists, including Dr. Sachin Goel, Dr. Shreya Goel, and Dr. Goel Tarsinder. With over 8,000 successful hair transplant cases, the team focuses on advanced technology, hygienic practices, and quality patient care.