आम तौर पर, हम में से ज्यादातर लोग प्रदूषण और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से अपने चेहरे की त्वचा की अच्छे से देखभाल नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से त्वचा को कई तरह की परेशनियों का सामना करना पड़ता है, जिस में त्वचा में जलन होना, ऑयली स्किन होना, टैनिंग होना, मुहासे निकलना, त्वचा का लाल होना और साथ में त्वचा पर खुजली होना शामिल होता है। इसके अलावा, त्वचा की ठीक से देखभाल न होने पर, त्वचा का प्राकृतिक निखार खो जाता है, चमक गायब हो जाती है और त्वचा डल दिखाई देने लग जाती है, जो एक व्यक्ति की पर्सनालिटी को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में ज्यादातर लोगों को अपनी त्वचा की अच्छे से देखभाल करने, त्वचा की साफ़ सफाई पर अच्छे तरीक से ध्यान देने, संतुलित भोजन का सेवन करने, अपनी जिंदगी में तनाव को कम करने, रोजाना प्रयाप्त मात्रा में पानी का सेवन करने और रोजाना कोई न कोइ कसरत करने जैसी सलाहों को प्रदान किया जाता है।
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि हम से ज्यादातर लोग कई कारणों की वजह से डल स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं। जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर अपने चेहरे पर कई तरह के फेस मास्क लगाते हैं, जिस में से एक है केले से बना हुआ फेस मास्क, जो एक व्यक्ति की त्वचा को कई तरह के लाभ प्रदान करता है। इससे त्वचा का खोया हुआ निखार वापस आता है और त्वचा ग्लोइंग और चमकदार बनती है।
आम तौर पर, अब इस तरह की स्थिति में बहुत से लोग जानना चाहते हैं, कि क्या वाकई त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए केले के मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है? क्या इससे त्वचा का खोया हुआ निखार वापस आता है? दरअसल, लोगों के इस सवाल पर डॉक्टर का कहना है, हाँ केले से बने इस फेस मास्क को त्वचा पर लगाने से त्वचा का खोया हुआ निखार वाकई में वापस आ सकता है, क्योंकि केले का फेस मास्क कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने, त्वचा के काले धब्बे कम करने और डेड स्किन को हटाने का काम करते हैं। इससे न केवल त्वचा का खोया हुआ निखार वापस आ सकता है, बल्कि इससे त्वचा पर प्राकृतिक चमक भी आ सकती है। दरअसल, यह त्वचा पर एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, जिस के रोजाना इस्तेमाल से त्वचा काफी ज्यादा मुलायम और बेदाग हो सकती है। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के लिए केले के फेस मास्क के फायदे!
दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि केला पोटेशियम, विटामिन सी, ई, ए और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई तरह के गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। आम तौर पर, इसके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से राहत प्राप्त होती है। केले के फेस मास्क का त्वचा पर इस्तेमाल करने से त्वचा को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं, जिस में से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि
- बढ़ती उम्र को रोकने में काफी ज्यादा मददगार साबित होता है।
- रोजाना चेहरे की त्वचा को मॉइस्चराइज करता है।
- त्वचा का खोया हुआ निखार वापस लाने में सहायक होता है।
- त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखता है।
केले का फेस मास्क तैयार करने की सामग्री!
केले का फेस मास्क बनाने की सामग्री निम्नलिखित अनुसार हो सकती है:
- इसके लिए एक पक्का केला।
- कम से कम एक चम्मच गुलाब जल।
- एक चम्मच शहद।
- लगभग दो चम्मच कच्चा दूध।
सेहतमंद त्वचा के लिए केले का फेस मास्क किस तरीके से बनाया जा सकता है और किस तरीके से लगाया जा सकता है?
आम तौर पर, सेहतमंद और ग्लोइंग त्वचा के लिए केले का फेस मास्क बनाने और डल त्वचा पर लगाने के लिए आप इसके लिए सबसे पहले एक पके हुए केले को लें और उसके बाद उसको अच्छे तरीके से मैश कर लें। अच्छे तरीके से मैश करने के बाद अब इस में गुलाब जल, शहद और कच्चे दूध को अच्छे तरीके से मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे तरीके से लगाएं और कम से कम 5 से 7 मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कम से कम 20 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें और फर्क देखें। आम तौर पर, इस फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम 2 बार करना काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है।
निष्कर्ष: प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने चेहरे की अच्छे तरीके से देखभाल नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से त्वचा को न जाने कितनी ही समस्याओं का सामना करना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग तरह -तरह के फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें से केले का फेस मास्क त्वचा के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होता है। केले के फेस मास्क से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं, जिस में त्वचा का खोया हुआ निखार वापस आने, त्वचा को हाइड्रेट करने, त्वचा को स्मूथ बनाने, त्वचा को मॉइस्चराइज करने और त्वचा के दाग-धब्बे कम होना शामिल होता है। इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कराएं और त्वचा पर एलर्जी महसूस होने पर इसका इस्तेमाल न करें। त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की कोई भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही ए एस जी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।