ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    Male Pattern Baldness

    क्या आप जानते हैं बाल धोने के सही तरीके के बारे में? अगर नहीं, तो डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    आज सभी लोग अपने बालों से प्यार करते हैं और वह चाहते हैं, कि उनके बालों में किसी भी तरह की कोई समस्या न आये और बाल जड़ से मजबूत और बिल्कुल भी न टूटें। बाल एक व्यक्ति की शान होते हैं और शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी। प, आज लोग बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण जीवनशैली में गलत आदतों को अपनाना और गलत खानपान का सेवन करना है। दरअसल, इन आदतों के कारण हमारा शरीर तो प्रभावित होता ही है, पर बाल इसके साथ-साथ बालों पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में, बालों को किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए और बालों की मजबूती को बनाये रखने के लिए इन की देखभाल करना और सही पोषण देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, अगर ऐसे में बालों की अच्छे तरीके से देखभाल न किया जाये, तो इसके कारण बालों में कई तरह की समस्याएं जनम ले सकती हैं, जिसमें बालों का रुखा, बेजान और शुष्क हो जाना शामिल होता है। इस तरह की स्थिति को देखते हुए, यह साबित होता है, कि इसके कारण बाल झड़ने की समस्या में बढ़ोतरी हो सकती है। लगभग सभी लोग अपने बालों की देखभाल करना अच्छे से जानते हैं। लोग अपने बालों को समय पर धोते हैं और तेल भी लगाते हैं। पर, क्या आप जानते हैं, कि बालों की मजबूती को बरकरार रखने के लिए और बालों की सही देखभाल करने के लिए इन्हें पुरे तरीके से धोना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

    See also  क्या है घटती हेयरलाइन के कारण, लक्षण, चरण और उपचार के तरीके ?

    आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि हम में से ज्यादातर लोग हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार बालों को धोते हैं, पर इसके बावजूद भी हम कभी भी अपने बालों को धोने के लिए सही तकनीक का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं, कि आखिर किस तकनीक से बालों को धोना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? दरअसल, बाल धोने के इस तरीके में, सबसे पहले आप अपने बालों को सुलझाएं, पानी के टेंप्रेचर का ख्याल रखें, स्कैल्प पर शैम्पू अप्लाई करें और इसके बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इस तरीके से बाल धोने से आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है। इससे बाल कम टूटते हैं और बालों की मजबूती बरकरार रहती है। बालों से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत पाने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    आखिर क्या हो सकता है बाल धोने का सही तरीका?

    बालों को अच्छे से धोने के लिए इनकी जड़ से सफाई करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और साथ में डेड स्किन को निकलना भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। बालों को धोने के लिए आप निम्नलिखित तरीके को अपना सकते हैं, जैसे कि 

    1. सबसे पहले अपने बालों को सुलझाएं 

    अपने बालों को धोने से पहले एक कंघी की मदद से अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें। ऐसा करने से बाल धोने पर कम टूटते हैं। 

    1. पानी के टेंप्रेचर का अच्छे से ध्यान रखें 
    See also  क्या सर्दियों में चेहरे की रूखी त्वचा और पपड़ी को हटाने के लिए ये 2 असरदार चीजें आज़माई जा सकती हैं? डॉक्टर से जानें

    सर्दियों में ज्यादातर लोग अपने बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। पर, बालों के लिए यह ठीक नहीं होता है, क्योंकि इससे बालों में डैंड्रफ का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए, हमेशा अपने बालों को धोने के लिए हल्के गुनगुने या फिर सादे पानी का ही इस्तेमाल करें। इस तरह के पानी के पानी का इस्तेमाल बालों में होने वाली चिपचिपाहट को पूरी तरह से खत्म कर देता है। 

    निष्कर्ष: बालों से ही एक व्यक्ति की खूबसूरती झलकती है, इसलिए, सेहतमंद और मजबूत घने बालों का होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अपने बालों को धोने के लिए आप नियमित इस लेख में बताए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। यह तरीका आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपके बालों की समस्या पूरी तरीके से खत्म हो जाएगी और बाल टूटने से भी बचे रहेंगे। अगर बालों और स्कैल्प से जुड़ी कोई गंभीर समस्या आपको काफी परेशान कर रही है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि कई बार गलत प्रोड्यूस से भी बाल झड़ने की समस्या और स्कैल्प पर समस्या हो सकती है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और बालों से जुड़ी समस्या का समाधान पाने के लिए आप एएसजी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

    See also  क्या है केराटिन ट्रीटमेंट व इसकी सम्पूर्ण लागत ?

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. बालों को स्वस्थ रखने के लिए कौन से तरीके काम आ सकते हैं? 

    बालों को सेहतमंद रखने के लिए आप प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर संतुलित आहार का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, बालों को धोने के लिए सल्फेट-मुक्त शैम्पू का सीमित इस्तेमाल करना, बालों के लिए गुनगुने या फिर ठंडे पानी का इस्तेमाल करना, अच्छी गुणवत्ता वाले कंडीशनर का इस्तेमाल करना और साथ में जितना हो सके हीट स्टाइलिंग से अपने बालों को बचा कर रखना जैसे कई तरीके कारगर साबित हो सकते हैं। 

    प्रश्न 2. किस तरह का भोजन बालों को सेहतमंद और टूटने से बचा सकता है? 

    दरअसल, प्रोटीन, आयरन ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन सी से भरपूर संतुलित आहार बालों की सेहत को बनाये रखने में काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। इस आहार से मिलने वाला पोषण बालों की जड़ों को मजबूती देने के साथ-साथ बालों में केराटिन की पैदावार को बढ़ाता है और बालों को टूटने से बचने में काफी ज्यादा मदद प्रदान करता है। 

    प्रश्न 3. बालों को कितनी बार धोना चाहिए? 

    डॉक्टर के अनुसार, हफ्ते में 2 से 3 बार बाल धोना काफी होता है। हालांकि, बालों के टाइप और उसमें मौजूद गंदगी से भी यह तय होता है, कि आपको हफ्ते में कितनी बार बाल धोने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में, तैलीय बालों को ज्यादा और सूखे बालों को कम धोने की जरूरत होती है।