ऐसे कई लोग हैं, जो काम के चलते या फिर घर में दोस्तों के साथ गेट-टू-गेदर करने की वजह से कई बार रात को अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं और सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में न केवल व्यक्ति सेहत से जुड़ी समस्याओं का शिकार होता है, बल्कि उसको त्वचा से भी जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, ऐसा बहुत बार देखने को मिलता है, कि जिन लोगों की नींद रात को अच्छे तरीके से पूरी नहीं होती है, सुबह उन का चेहरा डल और बेजान सा नजर आता है। कई बार हम भी इस तरह की स्थिति का शिकार हो जाते हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। जिस में हमारा चेहरा डल, बेजान और मुरझाया सा दिखाई देता है।
दरअसल, जब हम रात को अपनी नींद पूरी नहीं लेते हैं और अच्छे से अपनी आंखों को आराम नहीं देते हैं, तो इस की वजह से हमारी आँखें तो प्रभावित होती ही हैं, पर इसके कारण हमारे चेहरे पर भी काफी ज्यादा थकान बढ़ जाती है। इसकी वजह से हम मुरझाये से लगते हैं और हमारा मन भी नहीं लगता है। और तो और इसके कारण हमारी मानसिक सेहत भी काफी ज्यादा प्रभावित हो जाती है। इसके साथ ही, चेहरा पीला पड़ता है और साथ में चेहरे की सारी रंगत भी कहीं पर खो सी जाती है। हाँ, यह सच है, कि रात को नींद पूरी न होने की वजह से चेहरे पर डलनेस नजर आ सकती है।
यह सब जानने के बाद, अब बहुत से लोगों के मन में सवाल उठता है, कि आखिर रात को नींद पूरी न होने के कारण चेहरे पर हुई डलनेस को किस तरीके से दूर किया जा सकता है? दरअसल, रात को नींद पूरी न होने पर चेहरे पर हुई डलनेस से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ उपायों को अपना सकते हैं, जिसमें सुबह उठते ही अपने चेहरे पर सादे पानी के छींटे मरना, बर्फ से अपने चेहरे को हल्के हाथों से रगड़ना, चेहरे की अच्छे तरीके से सफाई करना, जेंटल और हाइड्रेटिंग क्लींजर से अपना चेहरा साफ़ करना और फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर विटामिन सी युक्त सीरम लगाना जैसे कुछ उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न केवल आपकी त्वचा सेहतमंद रहेगी, बल्कि डलनेस से भी छुटकारा मिल जाएगा। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
नींद पूरी न होने पर चेहरा डल क्यों नजर आने लग जाता है?
हाँ, यह सच है, कि नींद पूरी न होने की वजह से आपका चेहरा सुबह के वक्त डल और बेजान दिखाई दे सकता है, क्योंकि रात के समय जब आप आराम करते हैं, तो इस दौरानत्वचा में खून का प्रवाह काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से ही नींद पूरी होने के बाद चेहरे की शक्ल बेहतर नजर आती है। और वहीं जब आप नींद पूरी नहीं लेते हैं, तो इसकी वजह से त्वचा में खून का प्रवाह बाधित हो जाता है। एक यही कारण होता है, जिसकी वजह से आपका चेहरा सुबह के वक्त काफी ज्यादा थका हुआ और बेजान सा नजर आने लग जाता है। डॉक्टर के अनुसार, नींद की कमी शरीर में तनाव हार्मोन को बढ़ाती है, जिसकी वजह से चेहरे पर सूजन सी नजर आती है। फलस्वरूप, त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें चेहरे का मुरझा जाना, बजान सा हो जाना और त्वचा में एक्ने बढ़ना जैसी कई तरह की समस्याएं शामिल होती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नींद का शरीर पर काफी ज्यादा गहरा प्रभाव पड़ता है। इस दौरान हमारे शरीर की मरम्मत होती है। इसी तरह त्वचा की डलनेस को दूर करने में नींद की एक बहुत ही गहरी भूमिका होती है।
रात को नींद पूरी न होने पर चेहरे पर हुई डलनेस को किस तरीके से दूर किया जा सकता है?
चेहरे पर हुई डलनेस को खत्म करने के लिए आप निम्नलिखित कुछ उपायों को अपना सकते हैं, जैसे कि
- इस तरह की स्थिति होने पर आप सुबह उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे पर सादे पानी के छींटे मारें और बर्फ से अपने चेहरे को अपने हलके हाथों से रगड़े। इसके कारण चेहरे की पफीनेस काफी कम हो जाती है।
- सुबह उठते ही अपने चेहरे को अच्छे तरीके से साफ़ करें। ऐसे में आप जेंटल और हाइड्रेटिंग क्लींजर से अपना चेहरा साफ कर सकते हैं। इससे चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है।
- इस दौरान फेस वॉश करने के बाद अपने चेहरे को साफ़ करके विटामिन सी युक्त सीरम लगाएं। इससे त्वचा की रंगत में काफी ज्यादा सुधार देखने को मिल सकता है।
- ऐसे में, अपनी त्वचा को ठीक रखने के लिए और चेहरे का फीका पन को दूर करने के लिए अपने आप को हाइड्रेट रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान आप अपने चेहरे पर हाइलूरोनिक एसिड युक्त क्रीम लगा सकते हैं।
निष्कर्ष: हाँ, यह सच है, कि नींद पूरी न होने पर आपको चेहरे की डलनेस जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, ज्यादा परेशान न हों, क्योंकि जीवनशैली की सही आदतों को अपनाने से यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। इसके अलावा, अगर रात को आप किसी वजह से अपनी नींद को पूरा न कर पाएं, तो इस लेख में बताए गए उपायों को अपना सकते हैं। इस दौरान दिन भर में खूब पानी पिएं। अगर आप अपने चेहरे की ब्राइटनेस को बढ़ाना चाहते हैं, तो पूरी नींद जरुर लें। आधी-अधूरी नींद लेना त्वचा के साथ -साथ, सेहत के लिए भी काफी ज्यादा हानिकारक साबित होती है। इसलिए पूरी नींद लेना जरूरी होता है। इस के बारे में ज्यादा जानने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप ए एस जी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।