ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    Suffering from dry scalp problems in winter try this oil that rich in vitamin-e and omega fats.

    सर्दियों में ड्राई स्कैल्प की समस्या से परेशान व्यक्तियों के लिए विटामिन ई और ओमेगा फैट से भरपूर यह 2 तेल आएंगे काम

    सर्दियों के मौसम में लोग कई तरह की बीमारियों से जूझते हैं। आपको बता दें, कि सर्दियों की शुरुआत में ही ज्यादातर लोग ड्राई स्किन और ड्राई स्कैल्प जैसी समस्याओं से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। आम तौर पर, इसकी वजह से लोगों को डैंड्रफ, बालों में रूखापन, बेजान बाल, बालों में कमजोरी और बालों का झड़ना जैसी कई समस्यायों का सामना करना पड़ता है। इस तरह की स्थिति में, ड्राई स्कैल्प जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए, सेहतमंद खाने का सेवन करना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और रोजाना कसरत करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। आम तौर पर, इसके साथ ही ड्राई स्कैल्प और बालों की सेहत के लिए विटामिन-ई और ओमेगा फैट जैसे पोषक तत्व काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। ऐसे में, ड्राई स्कैल्प के लिए इन पोषक तत्वों से भरपूर तेलों का उपयोग फायदेमंद होता है। तो आइये ऐसी स्थिति में, इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इसके डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, कि सर्दियों के मौसम में, ड्राई स्कैल्प जैसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए विटामिन ई और ओमेगा फैट से भरपूर, वह कौन से तेल है, जिसका इस्तेमाल किया जा सकता है?

    See also  Information about supplements that can improve outcomes of hair transplant

    विटामिन-ई और ओमेगा फैट से भरपूर तेल

    सर्दियों के मौसम में, ड्राई स्कैल्प की समस्या से छुटकारा पाना के लिए विटामिन-ई और ओमेगा फैट से भरपूर तेलों का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा लाभदायक हो सकता है। 

    1. बादाम के तेल (विटामिन-ई और ओमेगा-9 रिच)

    सर्दियों में, स्कैल्प की देखभाल करने के लिए बादाम का तेल सबसे ज्यादा न्यूट्रिएंट्स वाले तेलों में से एक माना जाता है। इसमें मौजूद, विटामिन-ई और ओमेगा-9 फैटी एसिड स्कैल्प को मुलायम बनाने और रूखेपन को कम करते हैं। इसके साथ ही, ठंडी हवाओं और प्रदूषण से होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को भी ठीक करते हैं। इससे ड्राई स्कैल्प को कई फायदे मिलते हैं, जैसे कि यह स्कैल्प को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और साथ ही स्कैल्प की जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है। 

    See also  Never Go for A Cheap Hair Transplant, It can prove more costly than you think

    स्वीट आलमंड ऑयल का इस्तेमाल: इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 1 से 2 बड़े चम्मच बादाम का तेल गर्म करें और फिर इस को अपनी स्कैल्प पर 5 मिनट तक हल्के हाथों लगाएं। इसके 45 मिनट बाद बालों को अक्कढे से धो लें, इस फिर रात भर ऐसे ही छोड़ दें। 

    1. अलसी का तेल (ओमेगा-3 का प्लांट सोर्स)

    असल में, अलसी के तेल को ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा प्लांट सोर्स माना जाता है। आम तौर पर, अगर सर्दियों के मौसम में आपकी स्कैल्प टाइट, सेंसिटिव या फिर सूजन महसूस करती है, तो फ्लैक्सीड ऑयल आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इससे स्कैल्प को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे कि यह स्कैल्प की जलन और चिड़चिड़ेपन को दूर करता है और साथ में, डैंड्रफ को भी कम करता है।

    See also  क्या अपको भी है गंजपन की समस्या ,जानिए ऐसे लेप के बारे में जिससे सप्ताहबार में नज़र आएंगे बाल

    अलसी के बीज के तेल का इस्तेमाल : इसका इस्तेमाल करने के लिए अलसी के बीज के तेल को नारियल तेल या फिर बादाम के तेल के साथ मिलाएं, क्योंकि यह थोड़ा हैवी होता है और इसकी खुशबू तेज होती है।

    निष्कर्ष

    सर्दियों में, ड्राई स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए विटामिन-ई और फैटी एसिड्स से भरपूर बादाम का तेल और अलसी के बीज के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करवाएं। एलर्जी या फिर ड्राई स्कैल्प की गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इसके बारे में ज्यादा जानकारी और ड्राई स्कैल्प जैसी समस्या के इलाज के लिए आप ए एस जी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर के विशेषज्ञों के साथ संपर्क कर सकते हैं।

    Medically Reviewed & Authored By – Dr. Sachin Goel

    ASG Hair Transplant Centre is backed by an experienced team of hair transplant specialists, including Dr. Sachin Goel, Dr. Shreya Goel, and Dr. Goel Tarsinder. With over 8,000 successful hair transplant cases, the team focuses on advanced technology, hygienic practices, and quality patient care.