ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    खूबसूरत बालों के लिए अच्छे हेयर सर्जन का करें चुनाव !

    बाल प्रत्यारोपण (Hair Transplant) प्रक्रिया, प्रकार और किन बातों का रखें ध्यान?

    बाल प्रत्यारोपण (Hair Transplant) क्या हैं ?

    बाल प्रत्यारोपण (Hair Transplant) क्या हैं इसके बारे में हम आपको विस्तार से इस पूरे लेखन में बताएंगे ;बाल प्रत्यारोपण को सामान्यता उसे कहा जाता हैं, जिसमे व्यक्ति अपने गिरते बालों या गंजेपन की समस्या से परेशान रहता हैं।

    • तो वहीं केश प्रत्यारोपण (हेयर ट्रांसप्लांट) सर्जरी एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया भी है, जिसकी मदद से सिर के पिछले व साइड वाले हिस्से से, दाढ़ी, छाती आदि से बालों को लेकर सिर के गंजे भाग में लगा दिया जाता है। इसकी वजह यह कि सिर के पिछले हिस्से के बाल आमतौर पर नहीं झड़ते इसलिए सिर के पीछे के बाल को ही प्रत्यारोपित किया जाता हैं।

    यदि आप झड़ते बाल और गंजेपन की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो इसके आप पंजाब में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी का चुनाव कर सकते हैं। 

    बालों को स्थाई रूप से लगाने की विधियां क्या हैं ?

    See also  What Is The Difference Between FUE And FUE Hair Transplant Surgery?

    बालों को स्थाई रूप से लगाने के लिए बाल प्रत्यारोपण में मुख्यतः दो ही विधिया हैं, जिनको हम निम्न में प्रस्तुत कर रहें-

    • जिनमे से पहले को हम एफयूटी (FUT) और दूसरे को एफयूई (FUE) कहते हैं। 
    • बता दे कि एफयूटी (FUT) की विधि को हेयर प्रत्यारोपण या स्ट्रिप विधि भी कहते है जिसमें सिर के पिछले हिस्से से बाल वाली त्वचा के एक बारीक अंश को निकालकर ऐसे हिस्से में इस्तेमाल किया जाता है जहां बहुत कम बाल या ना के बराबर बाल होते हैं।
    • वहीं एफयूई (FUI) या फालिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन या रूट एक्सट्रैक्शन सबसे कम नुकसानदायक बाल प्रत्यारोपण तकनीक है, जिसमें फालिक्यूलर यूनिट ग्राफ्ट को एक-एक कर मरीज के उस क्षेत्र से निकाला जाता है और इसके बाद एक-एक कर कम बाल वाली जगहों पर इसे प्रत्यारोपित किया जाता है।
    See also  Which method of hair transplant is considered the best for hair loss?

    बाल प्रत्यारोपण (Hair Transplant) के बाद किन बातों का रखें ध्यान ?

    हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के कुछ समय बाद हमे निन्मलिखित बातों को ध्यान में रख कर अपने बालों की सुरक्षा करनी चाहिए..

    • बाल प्रत्यारोपण के बाद आपको कुछ दिनों तक दर्द की दवाएं और एंटीबायोटिक लेनी पड़ सकती है। 
    • इसके इलावा आपका सर्जन आपको एक या दो दिनों के लिए सिर पर पहनने के लिए एक सर्जिकल ड्रेसिंग भी देगा। 
    • तैराकी, हेयर सर्जरी के बाद बिल्कुल भी न करें। 
    • शराब पीने और नशीली चीजों के सेवन से आपका हेयर ट्रांसप्लांट ख़राब हो सकता हैं, इसलिए इसके सेवन से बचें। 
    • हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद कुछ दिन तक आपको उच्च प्रभाव वाले व्यायाम नहीं करने चाहिए। 

    इन बातों को ध्यान में रख कर आप स्थाई और सुन्दर बाल पा सकते हैं। 

    सुझाव:

    यदि आप गंजेपन या गिरते बालों की समस्या से परेशान है तो आप ए.एस.जी हेयर ट्राँसप्लाँट सेंटर का चुनाव कर सकते हैं, अपने आप को इस परेशानी से निजात दिलवाने के लिए। तो वहीं इस सेंटर में डॉ.सचिन गोयल और डॉ.श्रेया गोयल के द्वारा बाल प्रत्यारोपण का इलाज काफी अच्छा किया जाता हैं और साथ ही यहाँ पर एफयूटी और एफयूई का इलाज काफी अच्छा किया जाता हैं, इन डॉक्टरों के द्वारा। 

    See also  Explain the difference between the hair transplant technique: FUE and FUT?

    निष्कर्ष:

    सुन्दर और आकर्षित बालों की चाहत तो हर एक व्यक्ति की होती हैं लेकिन गंजेपन की समस्या आपकी ये चाहत ख़त्म कर देती हैं। पर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्युकि अब आपकी परेशानी का हल बाल प्रत्यारोपण (Hair Transplant) सर्जरी के द्वारा आसानी से किया जा सकता हैं। बस इसके लिए आपको समय रहते किसी अच्छे हेयर सर्जन का चुनाव करना हैं। जो आपके बालों की अच्छे से सर्जरी कर सकें।

    Medically Reviewed & Authored By – Dr. Sachin Goel

    ASG Hair Transplant Centre is backed by an experienced team of hair transplant specialists, including Dr. Sachin Goel, Dr. Shreya Goel, and Dr. Goel Tarsinder. With over 8,000 successful hair transplant cases, the team focuses on advanced technology, hygienic practices, and quality patient care.