ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    जानिए ऐसे पांच अंडे लगाने की ट्रिक, जो बालों को घने और मजबूत बनाये

    जानिए ऐसे पांच अंडे लगाने की ट्रिक, जो बालों को घने और मजबूत बनाये

    अंडे का उपयोग खाने के साथ में बालों में लगाने में भी बहुत फायदेमंद साबित होता है | अंडे में विटामिन इ, विटामिन डी, फोलेट, बायोटिन और प्रोटीन जैसे पदार्थ पाए जाते है ,जो बालों को घने और मजबूत बनाने में सहायता करते है  | अण्डों में पाए जाने वाले पदार्थ बालों पर कई तरह से काम करती है जैसे की बायोटिन बालों की रंगत को बरक़रार रखने में काम करती है और सफ़ेद आये बालों के काले रंग बनाने में सक्षम है, वही  विटामिन इ ,डी  और प्रोटीन स्कैल्प को मजबूती बनाने में बढ़ाते  है और  बालों की शाइनिंग या चमक को भी बरकरार रखती है | इसलिए हफ्ते में  एक बार अंडो का प्रयोग तो करने ही चाहिए | आइये जानते है अंडे लगाने के ऐसे पांच तरीके :- 

    1. अंडे,ऑलिव ऑयल और एलोवेरा का मास्क 

    प्रदूषण और भागदौड़ भरी डेली जीवनशाली के कारण बालों का टूटना और झड़ना काफी आम सा हो गया है, इसलिए बालों की देखरेख करना बहुत ज़रूरी है | आप अंडे,ऑलिव ऑयल और एलोवेरा मास्क का इस्तेमाल कर सकती  है जो बालों की लम्बाई को बढ़ता है | 

    See also  भारत में क्या झड़ते बालों को रोकने में मददगार है स्टेम सेल थेरेपी ?

    मास्क बनाने के लिए  सामग्री:- 

    • अंडा  :- 1
    • ऑलिव ऑयल  :- 2 टेबलस्पून 
    • फ्रेश एलोवेरा :- 2 टेबलस्पून 

    मास्क बनाने की विधि :- सबसे पहले एक कटोरा ले, उसमें अंडा , ऑलिव ऑयल और फ्रेश एलोवेरा को डाल कर अच्छे से मिल ले, फिर इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों में लगा कर एक घंटे के लिए छोड़ दे | फिर रोज़ाना इस्तेमाल करने वाले  शैम्पू से धो ले बालों को धो ले 

    1. अंडे का मास्क

    सिर्फ अंडे का मास्क बनाकर भी उपयोग किया जा सकता है | एक कटोरे में अंडा डाल कर अच्छे से मिला फिर उसे मिश्रण को बालों की स्कैल्प पर लगा कर एक घंटे के लिए छोड़ दे | फिर रोज़ाना इस्तेमाल करने वाले  शैम्पू से बालों को धो ले | 

    1. अंडे और नारियल तेल का मास्क 

    नारियल का तेल बालों की जड़ों के लिए मजबूत बनाने में सहायता करता है और बालों को मॉइस्टरीज़ेस रखता है | इसलिए अंडे के साथ नारियल का तेल का बहुत ही फायदेमंद हो सकता है | आइये इस मास्क बनाने की विधि को जानते है :- 

    See also  लिक्विड रहिनोप्लास्टी क्या है और इसकी मदद से नाक की आकार को कैसे बदला जा सकता है ?

    मास्क बनाने के लिए  सामग्री:- 

    • अंडा  :- 1
    • नारियल तेल :- 1 बड़ा चम्मच 

    मास्क बनाने की विधि :- सबसे पहले एक कटोरे में अंडे और नारियल तेल को अच्छे से मिला ले, फिर अपने बालों की जड़ों में लगा कर एक घंटे के लिए छोड़ दे | फिर रोज़ाना इस्तेमाल करने वाले शैम्पू से बालों को धो ले | 

    1. अंडा और केले का मास्क  

    अंडा और केले से बना हेयर मास्क बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता  है | दरअसल इसका मुख्य काम बालों की मजबूती को बढ़ाना, जो झड़ते बालों की समस्या को काम करता है | आइये इस मास्क बनाने की विधि को जानते है:- 

    मास्क बनाने के लिए  सामग्री:- 

    • अंडा  :- 1
    • केला :- 1 

    मास्क बनाने की विधि :-  सबसे पहले एक कटोरे में अंडे और केले को अच्छे से मिला ले, फिर इस मिश्रण अपने बालों की जड़ों में लगा कर एक घंटे बाद रोज़ाना इस्तेमाल करने वाले  शैम्पू से बालों को धो ले | 

    1. अंडा और दही का मास्क 
    See also  क्या है हेयर ट्रांसप्लांट और क्या इसको करवाना सेफ है - जानिए इससे जुडी एहम बातें !

    बालों में डैंड्रफ की समस्या आजकल हर व्यक्ति की समस्या बन गयी है | यह बालों को बढ़ने में रोकता है और बालो की जड़ों को कमजोर कर देता है | ऐसे में दही का इस्तेमाल करना सही रहेगा | दरअसल दही का इस्तेमाल से  डैंड्रफ को कम किया जा सकता है | आइये जानते है इस मास्क बनाने की विधि :- 

    मास्क बनाने के लिए  सामग्री:- 

    • अंडा  :- 1
    • दही  :- 2 बड़े चम्मच 

    मास्क बनाने की विधि :-  सबसे पहले एक कटोरे में अंडे और दही  को अच्छे से मिला ले, फिर इस मिश्रण अपने बालों की जड़ों में लगा कर एक घंटे बाद रोज़ाना इस्तेमाल करने वाले  शैम्पू से बालों को धो ले | 

    बालों में और भी ऐसे कई समस्या होती है जैसे की एलोपेसिया, डैंड्रफ का ना जाना, बालों का टूट कर गिरते रहने आदि, जिसका सही समय पर इलाज करना बहुत ही आवश्यक है | इसकी सलाह आप A.S.G हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर  से ले सकते  है,  यहाँ के सभी डॉक्टर हेयर ट्रांसप्लांट के स्पेशलिस्ट है |