ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    6 tips to prevent hair fall

    बालों का झड़ना रोकने के लिए पुरुषों को यह 6 उपाय जरूर अपनाने चाहिए

    हम सभी को अक्सर यही लगता है, कि सिर्फ महिलाएं ही अपने बालों के झड़ने से परेशान रहती हैं। नहीं ऐसा नहीं है आमतोर पर यह समस्या महिलाओं और पुरषों दोनों में आम है। आज के समय में खराब डाइट, प्रदूषण और तनाव की वजह से पुरुषों को भी बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह की स्थिति में पुरुष बाल झड़ने की समस्या को रोकने या फिर नए बालों को उगाने के लिए बाजार में उपलब्ध तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। पर अगर आप चाहें तो सिर्फ कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके अपने नए बाल उगा सकते हैं। 

     

    बालों को झड़ने से रोकने के लिए पुरुष अपनाएं ये 6 उपाय

    1.पुदीने का तेल

    अगर आपके बाल लगातार झाड़ रहे हैं, तो आप पुदीने के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर पुदीने का तेल पुरुषों के बाल झड़ने की समस्या को करने में मददगार होता है, इसमें क्योंकि मेंथॉल होता है, जो खोपड़ी में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और बालों के रोमों को एक्टिव करता है। इससे बालों को ग्रोथ होने में मदद मिलती है। पुदीने के तेल को नारियल या जैतून तेल में मिलाकर स्कैल्प पर हल्की मसाज के साथ लगाया जाता है। कुछ अध्ययनों में के अनुसार पुदीने का तेल मिनोक्सिडिल जितना असरदार हो सकता है, पर इसका असर धीरे धीरे दिखाई देता है और इसका नियमित इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा अगर आप चाहें तो नारियल तेल, अरंडी का तेल और ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    1. प्याज का रस

    हलाकि बाजार से प्याज के रस वाले तेल या शैंपू के झांसे में आने से अच्छा है, कि आप घर पर ही प्याज के रस को निकालें और इस ताजे रस को अपने सिर पर लगाएं। आमतौर पर प्याज का रस बालों को उगाने के लिए एक बहुत प्रभावशाली घरेलू उपाय माना जाता है। बता दें की प्याज का रस बालों की जड़ों में लगाने से रोम मजबूत होते हैं। इससे व्यक्ति के बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। यह बाल बढ़ाने में मदद करता है और नए बालों को उगाने में भी मदद करता है। इस को आप हफ्ते में एक बार अपनी खोपड़ी पर लगा सकते हैं। 

    1. भृंगराज 
    See also  झड़ते बालों ने आपको भी कर रखा है परेशान, तो आजमाए इससे बचने के तरीके ?

    अगर किसी वजह से आपके बाल झाड़ रहे हैं, या फिर आपके बाल टूट रहे हैं तो आप भृंगराज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि भृंगराज एक तरह की जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर आयुर्वेद में बालों की परेशानियों को दूर केने के लिए किया जाता है। दरअसल भृंगराज बालों के विकास में काफी मदद करता है। इसके साथ ही यह बालों को झाड़ से मजबूत बनाता है। भृंगराज का इस्तेमाल बालों के झड़ने को रोकता है और नए बालों के उगने में मदद करता है। 

    1. ग्रीन टी

    अगर आप पुरुष हैं और आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहें हैं, तो आप ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर यह बालों को झड़ने से रोकने का एक बहुत ही अच्छा घरेलू उपाय हो सकता है। दरअसल, ग्रीन टी में पॉली फेनोलिक यौगिक होते हैं, जो बालों को टूटने से रोकने में मदद करता है। बता दें कि वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जाता है और इसके साथ ही ग्रीन टी का सेवन, ग्रीन टी का हेयर मास्क या फिर इसके पानी का उपयोग बालों को जड़ से मजबूत करता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। यह बालों को पोषण देने के साथ डैंड्रफ की सफाई भी ठीक से करता है। दरअसल ग्रीन टी बालों में लगाने से चमक और मजबूती बढ़ती है। ग्रीन टी में शरीर के एंटी ऑक्सीडेंट को बढ़ाने की क्षमता रखती है। इसलिए आपको ग्रीन टी को नियमित रूप से अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। 

    1. गुड़हल
    See also  Tips to Take Care of Receding Hairline

    दरअसल गुड़हल का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई तरह की समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। गुड़हल एक बहुत ही खूबसूरत फूल होता है, जो लोगों के बाल झड़ने को रोकने में फायदेमंद माना जाता है। बता दें की गुड़हल में विटामिन C, एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो पुरषों के बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और खोपड़ी में ब्लड सर्कुलेशन को बहेतर बनाते हैं। आमतौर पर यह बालों के रोमों को पोषण देकर नए बाल उगाने में मदद करता है और डैंड्रफ व ड्राईनेस को भी कम करने में मदद करता है। अगर लगातार आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आप गुड़हल के फूलों का उपयोग कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप गुड़हल के कुछ फूलों को लें, फिर इनको नारियल के तेल में उबाल लें। अब इस तेल से अपने बालों की अच्छे से मालिश करें। इस से आपके बाल मजबूत बनेंगे और आपके बालों का झड़ना रुकेगा। आमतौर पर गुड़हल के फूल और पत्तियों से बना हेयर ऑयल या पेस्ट का नियमित उपयोग से बालों की मजबूती और घना पन बढ़ सकता है।

    1. तनाव कम लें
    See also  अचानक पुरषों के बाल क्यों झड़ने लगते हैं? डॉक्टर से जाने इसके कारण और बचाव के तरिके

    तनाव से व्यक्ति को कई शरीरिक समस्याएं होने लगती हैं, जैसे बालों का झड़ना उनमें से एक है। अगर आपके बाल झाड़ रहे हैं, तो इसके लिए आप तनाव और चिंता लेना बंद करें। अपने तनाव और चिंता से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना कसरत करें। इसके लिए आप गाने सुनें, योग करें और अपने आप को खुश रखने की कोशिश करें। इसके साथ ही आपको एक अच्छी नींद को लेना भी बहुत ज्यादा जरूरी है।  

     

    निष्कर्ष : बाल झड़ने की समस्या महिलाओं में ही नहीं पुरषों में भी होती है। आज के समय में खराब डाइट के चलते, प्रदूषण और तनाव की वजह से पुरुषों को भी बाल झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है। अगर आपके बाल झाड़ रहे हैं, तो आप पुदीने का तेल, प्याज का रस, भृंगराज, ग्रीन टी, गुड़हल इन घरेलु उपायों को आजमा सकते हैं। इसके साथ ही बालों के झड़ने को रोकने के लिए तनाव और चिंता से भी दूर रहें। यह घरेलू उपाय आपके बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेंगे और बालों को जड़ से मजबूती प्रदान करेगें। इसके साथ ही बालों का विकास भी तेजी से होगा और नए बाल उगेंगे। अगर इन घरेलू उपायों का उपयोग करके भी आपके बालों का झड़ना कम नहीं हो रहा है, और आप इस समस्या से काफी ज्यादा परेशान हैं, और आप इस समस्या का इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप आज ही एसजी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

    Medically Reviewed & Authored By – Dr. Sachin Goel

    ASG Hair Transplant Centre is backed by an experienced team of hair transplant specialists, including Dr. Sachin Goel, Dr. Shreya Goel, and Dr. Goel Tarsinder. With over 8,000 successful hair transplant cases, the team focuses on advanced technology, hygienic practices, and quality patient care.