ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद बालों के लिए कैसे खतरनाक है नशीली चीजें ?

    हेयर ट्रांसप्लांट से पहले स्मोकिंग और शराब से बनाएं दूरी वर्ना बालों के लिए बढ़ सकता है खतरा !

    हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी झड़ते बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इस सर्जरी की बात करें तो इसके काफी फायदे है पर इस सर्जरी से पहले या करवाने के बाद आप बहुत ज्यादा नशीली चीजों का सेवन करते है तो आपको और आपके बालों को काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए अगर आप हेयर ट्रांसप्लांट के बाद अपने बालों को ख़राब नहीं करना चाहते तो आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें ;

    क्या है हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी ?

    • हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी गंजेपन की समस्या का सामना कर रहें लोगों के लिए काफी मददगार साबित होता है।
    • हेयर ट्रांसप्लांट एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें प्लास्टिक सर्जन या डर्मेटोलॉजिकल सर्जन बालों को सिर के गंजे जगह पर लगाते है, एक्सपर्ट आमतौर पर गंजेपन की जगह के लिए सिर के पीछे या फिर साइड के बाल निकालते है, हेयर ट्रांसप्लांट से पहले मरीज को एनेस्थीसिया भी दिया जाता है जिससे उसे दर्द का एहसास न हो। 
    • वही इस सर्जरी को अनुभवी सर्जन से ही करवाना चाहिए।
    See also  Top Five Reasons: Why You Should Get Your Hair Transplant Done?

    अगर झड़ते बाल आपकी भी परेशानी बनी हुई है तो इससे निजात पाने के लिए लुधियाना में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी का चयन जरूर करें।

    हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में क्या होता है ?

    • बाल प्रत्यारोपण उपचार से पहले, प्लास्टिक सर्जन आमतौर पर सभी रोगियों में सीबीसी, एचसीवी, रैंडम ब्लड शुगर, एचबी, ईसीजी, एचआईवी एलिसा सहित कुछ नियमित रक्त परीक्षण करते है। और इस परीक्षण से किसी भी अंतर्निहित या छिपी हुई समस्या का पता लगाने में मदद मिलती है। 
    • हेयर ट्रांसप्लांटेशन में, डोनर साइट से बालों वाली खोपड़ी या खोपड़ी के एक बड़े टुकड़े के छोटे ग्राफ्ट को काटते है और फिर इन्हे हटा देते है, स्थानांतरण के लिए बनाए गए ग्राफ्ट आकार में भिन्न हो सकते है।
    • इसके बाद सर्जन कूपिक इकाई प्रत्यारोपण (FUT) और फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (FUE) का चयन करते है सर्जरी करने के लिए।

    हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी से पहले तैयारी कैसे करें !

    • हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी से तीन दिन पहले तक शराब का सेवन न करें।
    • सर्जरी से 24 घंटे पहले धूम्रपान बंद कर दें। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद निकोटीन आपकी रिकवरी को प्रभावित कर सकता है।
    • हेयर ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी से पहले अपने बालों को न काटें और न ही ट्रिम करें। क्युकि प्रत्यारोपण की सुविधा के लिए दाता क्षेत्र का पर्याप्त रूप से विकसित होना महत्वपूर्ण है।
    • सर्जरी से एक या दो सप्ताह पहले अपने सिर की मालिश करें। 
    • सर्जरी से ठीक पहले, अपने बालों को हमेशा की तरह शैम्पू और कंडीशनर से धो लें और कोई भी हेयर प्रोडक्ट बालों में न लगाए। 
    • प्रक्रिया के बाद ढीले-ढाले कपड़े पहनें ताकि चीरे के स्थान को कोई नुकसान न हो।
    See also  Signs That Clearly Says You are Suffering From Pattern Hair Loss

    हेयर सर्जरी में किन सावधानियों का रखें खास ध्यान ?

    • एक्सपर्ट के मुताबिक हेयर ट्रांसप्लांट के 4-5 दिनों तक शावर नहीं लेना चाहिए और कैप लगाकर रखना चाहिए। 
    • शुरुआत के एक सप्ताह तक बालों का खास ख्याल रखें और डॉक्टर की दी हुई दवाइयों का इस्तेमाल करें।  
    • करीब 1 सप्ताह के बाद बालों को बेहद सावधानी से धोएं और अच्छी तरह सुखाएं, जब स्कैल्प ड्राई हो तब समय-समय पर थोड़ा पानी छिड़कें।
    • शुरुआत के तीन चार महीने तक हेयर फॉल होगा, लेकिन उससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्युकी धीरे-धीरे 6-7 महीने में ट्रांसप्लांट का असर दिखने लगेगा और बाल घने और मजबूत हो जाएंगे।
    See also  What are the Psychological reasons for women to undergo a hair transplant?

    हेयर ट्रांसप्लांट का खर्चा कितना आता है ?

    पंजाब में हेयर ट्रांसप्लांट की लागत डेढ़ लाख रुपये से साढ़े 6 लाख रुपये तक आ सकती है लेकिन ये लागत कई कारको पर निर्भर करती है, जैसे हॉस्पिटल कितना बड़ा है, किस जगह पर स्थित है, और मरीज़ कितने दिन हॉस्पिटल रुकता है आदि। 

    हेयर ट्रांसप्लांट के लिए बेस्ट सेंटर !

    अगर आप झड़ते बालों की समस्या से निजात पाना चाहते है तो इसके लिए आप ऐएसजी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर का चयन कर सकते है। 

    निष्कर्ष :

    अगर आप चाहते है की आपके हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी सफल हो तो इसके लिए आपको उपरोक्त बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

    Medically Reviewed & Authored By – Dr. Sachin Goel

    ASG Hair Transplant Centre is backed by an experienced team of hair transplant specialists, including Dr. Sachin Goel, Dr. Shreya Goel, and Dr. Goel Tarsinder. With over 8,000 successful hair transplant cases, the team focuses on advanced technology, hygienic practices, and quality patient care.