ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    Key Benefits of Fotona Laser for Acne-Free Skin

    क्या बारिश के बाद आपके भी चेहरे पर चिपचिपाहट आ जाती है? डॉक्टर से जानें चेहरे की त्वचा को स्मूथ बनाने के 3 आसान नुस्खे

    दरअसल, मौसम बदलते ही लोगों को चेहरे से जुड़ी तरह -तरह कि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आम तौर पर, बारिश का मौसम शुरू होते ही अक्सर लोग तरह -तरह की परेशानियों का शिकार हो जाते हैं और आम समझ कर अक्सर लोग इन को नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल, बारिश के मौसम से वातावरण में काफी ज्यादा उमस जमा हो जाती है, जिसकी वजह से न केवल शरीर बल्कि चेहरा भी चिपचिपाने लग जाता है। इस तरह की स्थिति में विशेष तौर पर अगर चेहरे की बात की जाए, तो इस दौरान चेहरे पर बार -बार तेल का जमा हो जाना और त्वचा का ग्लो खत्म हो जाना जैसी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। असल में, यह बात पूरी तरीके से सही है, कि बारिश के बाद चेहरे पर काफी ज्यादा चिपचिपाहट होने लग जाती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अगर वक्त रहते चेहरे से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान न दिया जाए और चेहरे की अच्छे तरीके से देखभाल न की जाये, तो चेहरा काफी ज्यादा काला पड़ सकता है। इस के अलावा, इसकी वजह से त्वचा से जुड़ी तरह -तरह की समस्याओं का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ सकता है। हालांकि, चेहरे से जुड़ी तरह -तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए और बारिश के मौसम में चेहरे पर होने वाली चिपचिपाहट से अपनी त्वचा को बचाने के लिए आप कुछ प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन की सहायता से आप इस दौरान होने वाली दूसरी समस्याओं के खतरे को काफी ज्यादा कम कर सकते हैं। दरअसल, गर्मी और बारिश के कॉम्बिनेशन की वजह से अगर आपका चेहरा काला पड़ने के साथ-साथ एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याओं से भरा रहता है, तो आप इस तरह की समस्याओं से राहत पाने के लिए कुछ आसान नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें चेहरे की त्वचा पर खीरे का रस लगाना, पपीते का पेस्ट लगाना और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाना जैसे कुछ आसान नुस्खे शामिल हो सकते हैं। दरअसल, यह सभी तरीके आपके चेहरे पर कमाल का निखार लाने में आपको काफी ज्यादा सहायता प्रदान कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  जानिए गंजेपन की समस्या को कैसे ख़त्म करती है हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी ?

    चेहरे की चिपचिपाहट से त्वचा पर होने वाली समस्याएं 

    असल में, बारिश के मौसम में चेहरे पर होने वाली चिपचिपाहट की वजह से बार-बार तेल जमा हो जाता है, जिसके कारण चेहरे की त्वचा पर होने वाली समस्याएं निम्नलिखित अनुसार हो सकती हैं, जैसे कि 

    1. इस दौरान चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याओं का बढ़ना। 
    2. चेहरे पर झाइयां और डलनेस जैसी समस्याओं का होना। 
    3. इस तरह की स्थिति के दौरान चेहरे का ग्लो कम हो जाना। 
    4. दरअसल, दिन में दो से तीन बार चेहरे को धोने पर खूबसूरती कम हो सकती है और साथ में इससे रोजाना आपका चेहरा काला नज़र आ सकता है। 
    See also  कोविड-19 के बाद क्यों झाड़ रहे है तेज़ी से बाल, जाने एक्सपर्ट से कैसे पाएं इससे निजात ?

    बारिश के दौरान चेहरे पर होने वाली समस्या से छुटकारा पाने के 3 असरदार नुस्खे!

    1. चेहरे पर खीरे का रस लगाना 

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि जिस तरह खीरा न केवल हमारे शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने का काम करता, बल्कि उसी तरह यह चेहरे के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। आम तौर पर, अगर आप अपने चेहरे पर खीरे के रस को लगाते हैं, तो इससे न केवल चेहरे पर गर्मी के कारण होने वाली एक्ने की समस्या कम होती है, बल्कि इससे त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग भी बनती है। दरअसल, यह शरीर की सेहत के साथ साथ चेहरे को भी ठंडक पहुंचा है। इसके लिए आप खीरे को पीसकर उसका रस या फिर इसका पेस्ट बनाकर रोजाना अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। 

    1. चेहरे पर पपीते का पेस्ट लगाना 

    आम तौर पर, ज्यादातर लोग चेहरे से जुड़ी तरह -तरह की समस्याओं से निपटने के लिए बाजार में उपलब्ध फ्रूट फेशियल किट खरीदते हैं। दरअसल, बाजार से फ्रूट फेशियल किट खरीदने से अच्छा है, कि आप अपने चेहरे पर पपीते के गूदे का पेस्ट बनाकर रोजाना अपने चेहरे पर लगाएं और चेहरे की त्वचा में फर्क देखें। इससे न केवल चेहरे की टैनिंग दूर होती है, बल्कि त्वचा भी हाइड्रेट रहती है। इसके अलावा, यह त्वचा के दाग-धब्बों को भी हल्का करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। इसके लिए आप पपीते के गूदे में एक चम्मच शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    1. मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक का इस्तेमाल करना 
    See also  जानिए पुरुषों में बालों के झड़ने के विभिन्न प्रकार क्या है ?

    बारिश के दौरान, चेहरे पर जमे तेल को साफ करने के लिए और चेहरे के रंग को निखारने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह चेहरे के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी में पाए जाने वाले ब्राइटनिंग गुण आपकी त्वचा से फाइन लाइंस और झुर्रियों को दूर करने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। 

    निष्कर्ष: गर्मी और बारिश के कारण चेहरे पर होने वाली चिपचिपाहट, एक्ने- पिंपल्स और टैनिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप चेहरे की त्वचा पर खीरे का रस लगाना, पपीते का पेस्ट लगाना और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाना जैसे कुछ आसान नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन से आपकी चेहरे की त्वचा पर कमाल का निखार आता है और आपकी त्वचा का ग्लो बना रहता है। चेहरे की त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और चेहरे से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही ए एस जी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर में जाकर इस के विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।