ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    Acne-prone woman examining her skin in mirror, highlighting skin care concerns.

    क्या इंटरनेट पर पढ़कर चेहरे पर इन चीज़ों का इस्तेमाल करने से स्किन को हो सकता है गंभीर नुकसान? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    असल में, हर कोई अपने चेहरे को लेकर बहुत चिंतित रहता है और अपने चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए न जाने कितनी ही महंगी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आम तौर पर, चेहरा हमारी पहचान का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो हमारी पर्सनालिटी को निखारने का काम करता है। दुनिया में ऐसा कोई भी नहीं है, जो यह न चाहता हो कि उसका चेहरा बेदाग़, चमकदार और बिलकुल साफ़ दिखे। दरअसल, इस तरह की स्थिति के दौरान, महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के मुकाबले घरेलू नुस्खे काफी ज्यादा असरदार साबित होते हैं। यह त्वचा को प्राकृतिक तरीके से सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। आम तौर पर, यह घरेलू उपाय बहुत ही ज्यादा सस्ते, आसान और बिना किसी साइड इफेक्ट के चेहरे पर इस्तेमाल करने वाले होते हैं। जैसे कि कुछ घरेलू उपायों में हल्दी और दूध का लेप त्वचा को निखारने और साथ में दाग-धब्बे को कम करने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। 

    इसके अलावा, भी कई घरेलू उपाय होते हैं, जिन से त्वचा को ग्लोइंग और चमकदार बनाया जा सकता है। पर, अपनी त्वचा को कई बार सेहतमंद और ग्लोइंग बनाये रखने के लिए बहुत से लोग बिना सोचे-समझे कुछ ऐसी चीजों का चहरे पर इस्तेमाल कर लेते हैं, जो त्वचा को फायदा तो नहीं बल्कि नुकसान जरूर पहुंचा देते हैं। इसके इलावा, त्वचा को चमकदार और बेदाग़ बनाने के लिए कई बार हम इंटरनेट पर उल्टी -सीधी चीजों को देख और पढ़ लेते हैं, जिनको बिना सोचे समझे अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करने लग जाते हैं। दरअसल, यह चीजें कई बार सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती हैं, इसमें गर्म तेल, बेकिंग सोडा, शैंपू या फिर साबुन, टूथपेस्ट और नींबू का रस का इस्तेमाल शामिल हो सकता है। दरअसल, यह त्वचा के लिए लाभदायक नहीं बल्कि नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इन से त्वचा पर जलन, खुजली और त्वचा पर रूखापन आ सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या कितने प्रकार के होते है ?

    अपने चेहरे की त्वचा पर क्या नहीं लगाना चाहिए 

    1. गर्म तेल 

    हालंकि, ऐसे बहुत से लोग हैं, जो मसाज करने के लिए ज्यादातर अपने चेहरे पर गर्म तेल लगाते हैं, पर शायद ही उनको इसके बारे में पता होगा कि इससे चेहरे की त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे चेहरे पर कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। जिसमें विशेष तौर पर ऑयली त्वचा वाले लोगों की स्किन पर मुहांसे जैसी समस्या का खतरा बढ़ना शामिल होता है। इसलिए, जितना हो सके आपको अपने चेहरे पर गर्म तेल लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर त्वचा साफ़ और स्वस्थ ब्बि रहती है। 

    1. शैंपू या साबुन 

    आपको अक्सर अपना चेहरा धोने के लिए माइल्ड फेस वॉश का ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि, यह त्वचा को किसी भी तरह का कोई भी नुक्सान नहीं पहुँचता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि हेयर शैंपू या फिर आम साबुन आपकी त्वचा को गंभीर रूप से नुक्सान पहुंचा सकते हैं, जिसकी वजह से चेहरे पर दाने, खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, अपने चेहरे को साफ़ करने के लिए हमेशा एक अच्छे और सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। 

    1. बेकिंग सोडा 
    See also  जानिए गंजेपन की समस्या को कैसे ख़त्म करती है हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी ?

    आम तौर पर, चेहरे पर बेकिंग सोडे का इस्तेमाल करने से न केवल त्वचा का पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है, बल्कि यह चेहरे की प्रकिर्तिक ऑयल लेयर को भी हटा देता है। दरअसल, इसकी वजह से त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लग जाती हैं, जिस में जलन, पिगमेंटेशन और त्वचा में रूखापन आना जैसी समस्याएं शामिल हो सकती हैं। इसलिए, चेहरे पर बेकिंग सोडे का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। 

    1. टूथपेस्ट 

    असल में, आपने इसके बारे में कहीं सुना होगा या इंटरनेट पर देखा होगा कि टूथपेस्ट का इस्तेमाल आज चेहरे पर कई तरह से किया जा रहा है। आम तौर पर, आज ज्यादातर इंटरनेट पर टूथपेस्ट के इस्तेमाल के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है। पर, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि चेहरे की त्वचा के लिए टूथपेस्ट काफी ज्यादा हानिकारक होता है। आम तौर पर, ज्यादातर इंटरनेट पर पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाने की सलाह दी जाती है, जो बिल्कुल ही गलत होती है, क्योंकि टूथपेस्ट में फ्लोराइड और अन्य केमिकल्स काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को सूखा, लाल और जलन जैसी समस्याओं से भर देते हैं। 

    1. नींबू का रस 
    See also  बिना बार-बार बाल धोए ऑयली स्कैल्प से कैसे छुटकारा पाएं? विशेषज्ञों से जानें

    आम तौर पर, यह बहुत बार देखा जाता है, कि कई घरेलू नुस्खों में नींबू के रस का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है, कि नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को काफी ज्यादा लचीला बनाने में मदद प्रदान करता है। पर, त्वचा पर सीधे ही इसका इस्तेमाल त्वचा में जलन, रेडनेस और सनबर्न जैसी समस्याओं का उत्पादन कर सकता है। इसके अलावा, यह त्वचा की प्राकृतिक नमी को भी खत्म कर देता है। 

    निष्कर्ष: त्वचा को सेहतमंद और ग्लोइंग बनाये रखने के लिए बहुत से लोग इंटरनेट पर उल्टी-सीधी चीजों को देखकर या फिर पढ़कर अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करने लग जाते हैं, जो कई बार त्वचा के लिए वाकई हानिकारक साबित हो सकती हैं। यह काफी ज्यादा अजीब बात है, कि कुछ लोग इंटरनेट ट्रेंड की वजह से अपनी त्वचा पर ऐसी चीजें इस्तेमाल करते हैं, जिसमें गर्म तेल, बेकिंग सोडा, शैंपू या साबुन, टूथपेस्ट और नींबू का रस का इस्तेमाल करना शामिल होता है। यह त्वचा को कई नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही ए एस जी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।