ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    एलोपेसिया से कैसे करें खुद की रक्षा !

    जानिए क्या है एलोपेसिया के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके ?

    जिन लोगों के बाल हद्द से ज्यादा झड़ रहें हो तो समझ जाए की उन्हे एलोपेसिया की समस्या है। इसके अलावा एलोपेसिया क्या है और इससे कैसे हम खुद की रक्षा कर सकते है इसके बारे में आज के लेख में चर्चा करेंगे ;

    एलोपेसिया क्या है ?

    • बाल झड़ने की समस्या को चिकित्सकीय भाषा में एलोपेसिया एरीटा के नाम से जाना जाता है। 
    • यह एक ऐसी समस्या है, जो महिला और पुरुष दोनों को अपना शिकार बना सकती है। 
    • इसके तहत सिर के बाल बुरी तरह से गिरने लगते है और व्यक्ति गंजेपन का शिकार हो जाता है। 
    • पुरुषों में अक्सर बाल किनारे और सामने की ओर से गिरते है। जबकि महिलाओं के बाल सिर के बीच वाले भाग से झड़ने लगते है। 
    • इस अवस्था में महिलाएं तो पूरी तरह से गंजी नहीं होती है, लेकिन पुरुष पूरी तरह से गंजे हो जाते है। इस पूरी प्रक्रिया को ही एलोपेसिया के नाम से जाना जाता है।

    एलोपेसिया के कारण क्या है ?

    • आनुवंशिक कारणों में यदि व्यक्ति के परिवार में पहले किसी को यह समस्या रही है, तो उसे भी इसके होने की पूरी आशंका रहती है।
    • कई दफ़ा महिलाओं में प्रेगनेंसी के समय एलोपेसिया की समस्या शुरू हो जाती है, जो बाद में ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ लोगों में ये समस्या ठीक नहीं होती है।
    • मेनोपॉज के दौरान और थायरॉयड होने पर भी बालों के झड़ने की समस्या यानी एलोपेसिया शुरू हो जाती है।
    • कैंसर, आर्थराइटिस, ह्रदय रोग, गाउट, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की दवाइयों के साइड इफेक्ट्स के तौर पर भी एलोपेसिया के लक्षण दिख सकते है।
    • कभी- कभार कुछ हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल और हॉट हेयर ट्रीटमेंट से भी एलोपेसिया दिखाई दे सकती है।
    • उम्र बढ़ने के साथ भी बालों के झड़ने की समस्या हो जाती है।
    • किसी ट्रॉमा, तनाव और चिंता से भी व्यक्ति के बाल तेजी से झड़ने शुरू हो जाते है, तो कभी- कभार ऑटो- इम्यून कंडीशन के कारण भी बालों का गिरना शुरू हो जाता है।
    See also  Asg Hair Transplant Offers You With The Best Hair Loss Treatment Options

    अगर आपमें भी एलोपेसिया या बाल झड़ने की समस्या नज़र आ रहीं है तो इसके लिए आपको लुधियाना में हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी को करवाना चाहिए।

    एलोपेसिया के लक्षण क्या है ? 

    • एलोपेसिया एरीटा में बाल झड़ने पर सिर पर गोल- गोल पैच दिखाई देने लगते है।
    • जब व्यक्ति सो कर सुबह जागता है तो उसके तकिये पर भी झड़े हुए बाल दिखते है।
    • बालों का गिरना कई बार समान तरह से नहीं होता।
    • एलोपेसिया टोटलिस में स्कैल्प से अधिकतर बाल गिर जाते है।
    • एलोपेसिया यूनिवर्सल में सिर के बालों के साथ शरीर के बाल भी झड़ने लगते है।
    • कभी- कभी एलोपेसिया व्यक्ति के नाख़ून पर भी असर डालता है और नाख़ून टूटने लगते है।
    See also  एलोपेसिया एरीटा के क्या है - कारण, लक्षण और इलाज ?

    झड़ते बालों या एलोपेसिया के लक्षण को देखकर आप इसके इलाज को करवाने से पहले एक बार पंजाब में हेयर ट्रांसप्लांट की लागत के बारे में जरूर जानकारी हासिल करें।

    सुझाव :

    एलोपेसिया की समस्या ने अगर आपको काफी परेशान कर रखा है तो इसके लिए समय पर इसका इलाज करवा लेना बहुत जरूरी है। 

    एलोपेसिया के इलाज के लिए बेस्ट सेंटर !

    झड़ते बालों की समस्या से अगर आप बहुत ज्यादा परेशान है तो इससे बचाव के लिए आपको एएसजी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर का चयन करना चाहिए। वही सर्जरी को करवाने के लिए आपको अनुभवी विशेषज्ञों का सहारा लेना चाहिए।

    एलोपेसिया से बचाव के तरीके !

    • अपने खान- पान को सही करें, जंक और तला-भुना भोजन खाने से बचे।
    • बालों में कोई भी केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। बल्कि इसकी जगह आपके बालों के अनुकूल हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करें।
    • बालों में तेल मालिश को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें, और हफ़्ते में दो दफ़ा तेल को बालों में ज़रूर लगाएं।
    • यदि किसी प्रदूषण वाली जगह जा रहे है, तो अपने बाल ढक कर रखें।
    See also  एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया के क्या है - लक्षण, कारण, इलाज व बचाव के तरीके !

    सारांश :

    बाल व्यक्ति की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते है पर जरा सोचे अगर ये ही हद्द से ज्यादा झड़ने लग जाए तो जल्द व्यक्ति को डॉक्टर का चयन करना चाहिए और झड़ते बालों की समस्या के बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताए। वहीं एलोपेसिया या झड़ते बालों से निजात पाने के लिए आप हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी का भी चयन कर सकते है लेकिन डॉक्टर के सलाह पर।