आज के समय में लोगों को सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें फ़टी एड़ियों की समस्या भी शामिल है। आम तौर पर, आज के समय में लोगों में इस तरह की समस्या काफी आम पाई जा सकती है, इसके कारण लोगों को अपने जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें पर्सनालिटी प्रभावित होना, पैरों में अच्छी चीजों का न पहन पाना, जूतों को पहने रखना जैसी कई तरह की दिक्क्तें शामिल हो सकती हैं। फ़टी एड़ियों से न केवल पुरुष प्रभावित होते हैं, बल्कि छोटे बच्चे और महिलाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। यह समस्या किसी भी मौसम में हो सकती है और लोगों के लिए बड़ी समस्या बनकर सामने आ सकती है। इस तरह की समस्या से लोग इतने ज्यादा परेशान हो जाते हैं, कि वह जाके पाँव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई जैसी हसीरियों को गाने लग जाते हैं। दरअसल, यह एक कहावत है, जिसमें लोग अपने दुख को प्रकट करते हैं। आम तौर पर, इस कहावत से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि लोग इससे कितने ज्यादा दुखी होते हैं और इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं। दरअसल, इस तरह की समस्या हमारी खुद की ही लापरवाही की वजह से होती है, जिसमें पैरों को अच्छे से ध्यान न रखना शामिल होता है। दरअसल, इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिस में वजन का ज्यादा होना, शरीर में कैल्शियम की कमी होना, सोरायसिस की समस्या होना और व्यक्ति की बढ़ती उम्र शामिल होती है।
दरअसल, आपकी जानकरी के लिए आपको बता दें, कि अगर फ़टी एड़ियों की समस्या पर समय रहते ध्यान न दिया गया और इसका समय पर इलाज न किया गया, तो यह समस्या काफी ज्यादा गभीर रूप भी ले सकती है और यह परेशानी पैर के तलवों तक पहुंच सकती है, जो शारीरिक सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। इसलिए इस समस्या पर महत्वपूर्ण ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं और इसका इलाज करने के लिए कई तरह के घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें नीम, नींबू, गई का घी, दूध, चावल का आटा और सरसों के तेल का इस्तेमाल शामिल हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में और जानकारी प्राप्त करते हैं।
फटी एड़ियों की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय!
दरअसल, फ़टी एड़ियों की समस्या लगभग सभी लोगों को परेशान कर सकती है, इसमें पुरुष और महिला दोनों ही शामिल हो सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप निम्नलिखित घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे
- नीम का पेस्ट
यह सभी जानते हैं, की नीम सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं में कितना ज्यादा काम आता है। इसका इस्तेमाल हर तरह की दवा में किया जाता है, क्योकि इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल जैसे कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जो शारीरिक समस्याओं में काफी ज्यादा लाभदायक साबित होते हैं। डॉक्टर के अनुसार, अगर नीम के पेस्ट को फटी एड़ियों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाये, तो इससे समस्या काफी जल्दी ठीक हो सकती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले नीम की पत्तियों को लें और उन को अच्छे तरीके से पीस लें। इसके बाद इसमें हल्दी मिलाकर इसको अपनी फटी एड़ियों पर लगाएं आपको जल्दी ही आराम प्राप्त होगा। इसके अलावा, आप ग्लिसरीन और नीम के तेल को रात को सोते वक्त एक लोशन की तरह अपनी फ़टी एड़ियों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- चावल के आटे का इस्तेमाल करना
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि चावल का आटा न केवल खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि इसको फ़टी एड़ियों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आम तौर पर, चावल का आटा एक एक्सफोलिएटर होता है। इसे फड़ी एड़ियों के लिए कई तरीकों से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। ऐसे में, इसके पहले तरीके में आप सबसे पहले चावल का आटा लें, इसके बाद इसमें नीम का तेल मिलाएं और कम से कम एक चम्मच नींबू का जूस मिलाएं। इसे एक अच्छा सा स्क्रब बना लें और अपनी फटी एड़ियों पर लगाएं। इसके बाद आप इस के दूसरे तरीके में चावल के आटे में आधा चम्मच नींबू का जूस मिलाएं और उसका एक स्क्रब तैयार कर लें। जब आप इसे अपनी फ़टी एड़ियों पर लगाएंगे, तो इससे मृत कोशिकाओं को बाहर निकालने में काफी ज्यादा सहयता मिलगी। इस तरह आप अपनी फ़टी एड़ियों की समस्या को पल में दूर कर सकते हैं।
- नींबू का इस्तेमाल करना
दरअसल, इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है, कि नींबू से सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती है। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो न केवल पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं, बल्कि इससे फटी एड़ियों की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। आम तौर पर, फटी एड़ियों की समस्या को दूर करने के लिए आप नींबू के टुकड़ों को रोजाना कम से कम 20 ग्राम चीनी में डालकर एक स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे समस्या जल्दी ठीक हो सकती है। इसके अलावा, आप गुनगुने पानी को एक टब में डालकर उसमें एक फ्रेश एलोवेरा जेल डालें, उसके बाद इसमें नींबू का जूस, सेंधा नमक और एक से दो ड्रॉप टी ट्री ऑयल की डालें और अच्छे से मिला दें। इसके बाद अपने पैरों को कम से कम 10 से 5 मिनट तक उसी में डालकर रखें और कुछ वक्त बाद स्क्रब करें। इससे समस्या का समाधान जल्द ही हो जाएगा। आम तौर पर, नींबू त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
- दूध का इस्तेमाल करना
दरअसल, दूध न केवल सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, बल्कि फ़टी एड़ियों के लिए भी यह काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले दो कप दूध को गुनगुना कर लें और उसमें कम से कम एक कप शहद का मिला लें। आमतौर पर, दूध और शहद से तैयार इस मिश्रण को अपनी एड़ियों पर लगाएं और कम से कम 10 मिनट तक अपने पैरों को इसमें भिगो कर रखें। इसके बाद सूखने पर इस पर मोम लगाएं। ध्यान रहे आपको ऐसा तभी करना है, जब पैर बहुत रूखे और सुखे नजर आए।
- गाय के घी का इस्तेमाल करें
आम तौर पर, फ़टी एड़ियों के लिए गाय के घी का इस्तेमाल भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप गाय का घी लें और उसको चंदन के पाउडर में मिला लें। अब इसका इस्तेमाल अपनी एड़ियों पर एक लोशन की तरह करें। इससे न केवल फ़टी एड़ियों की समस्या दूर होती है, बल्कि इससे पैरों में होने वाली जलन की समस्या भी काफी हद तक ठीक हो सकती है।
- सरसों के तेल का इस्तेमाल करना
दरअसल, सरसों का तेल कई तरह के कामों में इस्तेमाल किया जाता है, जैसे सब्जी बनाने में, त्वचा में सूजन होने पर मालिश करने में, बालों में लगाने में और शरीर में जूसी कई तरह की समस्याओं में जिसमें फ़टी एड़ियों की समस्या भी शामिल है। लगभग हर घर में सरसों का तेल आसानी से मिल जाता है, जिसमें इसे अपनी फ़टी एड़ियों के लिए इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान हो जाता है। इस समस्या के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले इस को गर्म कर लें और फिर इस में मोम डाल लें। इसे कुछ वक्त तक के लिए ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इसमें कपूर डालें और एक मिश्रण तैयार कर लें। मिश्रण ठंडा होने पर इसे स्टोर करके रख लें और रोजाना अपनी फ़टी एड़ियों पर इसको लगाएं। इससे आपकी फ़टी एड़ियों की समस्या में आपको जल्द ही सुधार देखने को मिलगा।
निष्कर्ष: आज के समय में ऐसी कई छोटी-छोटी समस्याएं हैं, जिन से लोगों की पर्सनालिटी काफी ज्यादा खराब नजर आने लग जाती है, इसमें फ़टी एड़ियों की समस्या भी शामिल हैं। ये समस्या पुरुष और महिला दोनों में देखी जा सकती है, इसलिए यह काफी ज्यादा आम है, यह समस्या लोगों को गर्मियों और सर्दियों दोनों में परेशान कर सकती है। इसके कारण लोग ज्यादातर अपने पैरों को जूतों में ही रखना पसंद करते हैं और उनको बाहर निकालने में काफी ज्यादा शर्म महसूस करते हैं। इस समस्या पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है, चूंकि कई लोग काम के चलते इस समस्या को नजरंअदाज कर देते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। इससे पैरों में बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन भी हो सकती है, जो आगे चलकर बीमारी का एक बहुत बड़ा रूप धारण कर सकती है। इसलिए, इसके कारण होने वाली किसी भी तरह की गंभीर समस्या से अपने आप को बचाने के लिए इस पर ध्यान देना और इसका इलाज करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस समस्या के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि आपको इस लेख में बताए गए हैं। अगर इन घरेलू उपायों से भी आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप किसी अच्छे कॉस्मेटिक डॉक्टर से इस समस्या का समाधान पा सकते हैं। समस्या बढ़ने पर या फिर समस्या का एक गभीर रूप लेने पर आप अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और फ़टी एड़ियों जैसी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही ए एस जी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर में जा सकते हैं और अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. क्या लोगों में फ़टी एड़ियों की समस्या आम पाई जाती है?
हाँ, लोगों में फ़टी एड़ियों की समस्या काफी ज्यादा आम देखि जाती है, पर नजरअंदाज करने पर यह समस्या काफी ज्यादा गंभीर भी हो सकती है।
प्रश्न 2. क्या फटी एड़ियों की समस्या किसी भी मौसम में लोगों को प्रभावित कर सकती है?
हाँ, फटी एड़ियों की समस्या किसी भी मौसम में लोगों पर अपना प्रभाव दिखा सकती है। हालांकि, यह सर्दियों के मौसम में लोगों को अधिक प्रभावित करती है।
प्रश्न 3. किन कारणों की वजह से फ़टी एड़ियों में जलन की समस्या पैदा होती है?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस समस्या के एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं, जिसमें विशेष तौर पर त्वचा का अत्यधिक शुष्क होना, नसों का नुकसान होना या फिर संक्रमण जैसी समस्या शामिल हो सकती है। इसके अलावा, व्यक्ति का लंबे समय तक खड़े रहना, शरीर में पानी की कमी होना, शुष्क मौसम की समस्या होना, डायबिटीज या फिर विटामिन B12 की कमी होना जैसे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इन कारणों की वजह से दर्दनाक दरारों में जलन की समस्या भी हो सकती है।