ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    Thinning hair and hair loss concerns before hair transplant treatment at ASG Hair Transplant center.

    क्या वाकई केले के छिलके को फेंकने की बजाए बालों पर लगाना हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    आज के समय में केले का सेवन लगभग सभी लोग करते हैं और इसका सेवन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी साबित होता है। अक्सर लोग अपनी सेहत को और भी ज्यादा सेहतमंद रखने के लिए केले का तो सेवन कर लेते हैं, पर इसके छिलकों को ऐसे ही फेंक देते हैं, जो गलत होता है। क्या आप जानते हैं, केले के साथ-साथ इसके छिलके भी समस्या में काफी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं, जी हाँ केले के छिलके बालों के लिए और बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कचरा समझकर फेंक देने वाले यह छिलके आपके बालों के विकास के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दरअसल, केले के छिलके में कई तरह के महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के विकास को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन B6 और विटामिन जैसे गुण स्कैल्प को पोषण प्रदान करने में काफी सहायता करते हैं और बालों की मजबूती और विकास को काफी ज्यादा बढ़ावा देते हैं। आइये इसके बारे में और जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    बालों के लिए केले का छिलका कैसे फायदेमंद होता है? 

    आम तौर पर, बालों के लिए केला कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च के मुताबिक, अगर बाल झड़ने की समस्या में केले के छिलकों का इस्तेमाल किया जाये, तो इससे बाल झड़ने की समस्या में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि केले के छिलके में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड और विटामिन जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो उलझे हुए बालों की समस्या में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप अपने बालों पर सीरम की तरह भी कर सकते हैं। अगर आपके बाल काफी मात्रा में झड़ते हैं और अगर आप नियमित रूप से कुछ सप्ताह तक केले के छिलकों का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे काफी हद तक आपकी समस्या कम हो सकती है। 

    बालों की जड़ों को मजबूत करता है पोटैशियम!

    दरअसल, अगर आप अपने कमजोर बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप अपने बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए केले के छिलकों का पानी या फिर

    See also  विटामिन -ए -सी -डी और ई से त्वचा को क्या -क्या फायदे प्राप्त हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

    हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जैसे कि यह बालों की स्कैल्प की नमी प्रदान करता है बाल कम मात्रा में झड़ते हैं। 

    स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मददगार मैग्नीशियम!

    आम तौर पर, मैग्नीशियम न केवल बालों के विकास के लिए एक अच्छा सोर्स माना जाता है, बल्कि इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी काफी अच्छे तरीके से होता है, जिसकी वजह से न केवल व्यक्ति की स्कैल्प को, बल्कि बालों को भी भरपूर मात्रा में पोषण प्राप्त होता है। 

    विटामिन B6 और सी बालों की मजबूती बढ़ाने में मददगार 

    केले के छिलके में एक नहीं बल्कि कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जिसमें विटामिन बी12 और विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। दरअसल, यह शरीर में कोलेजन बनाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं, जो बालों की बनावट की मजबूती को बनाये रखने के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। यही नहीं, इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर बालों कि जड़ों को किसी भी तरह का नुक्सान होने से बचाते हैं। 

    बालों के विकास के लिए केले के छिलकों को किस तरह उपयोग में लाया जा सकता है? 

    आम तौर पर, अपने बालों का विकास करने के लिए, इन की मजबूती, चमक और नमी को बरकरार रखने के लिए आप केले के छिलकों का इस्तेमाल बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। दरअसल, अपने बालों के लिए केले के छिलकों का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले एक पके हुए केले का छिलका लें और उस केले के छिलके को अच्छी तरीके से पीस लें। इसके बाद एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल लें और इसमें मिला दें, इसके बाद एक बड़ा चम्मच शहद का लें और इसमें डालें। सभी चीजों को अच्छे तरीके से मिक्स कर लें और एक चिकना सा पेस्ट बना लें। पेस्ट तैयार होने के बाद इस को अपनी स्कैल्प और बालों पर अच्छे तरीके से लगाएं। इस दौरान इस बात का ध्यान रहे, कि इस पैक को बालों की जड़ों में अच्छे तरीके से लगाना है, ताकि समस्या ठीक हो सके। अब इसको लगाने के बाल अपने बालों को शॉवर कैप से अच्छे तरीके से ढक लें और इसको कम से कम 30 से 45 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। समय पूरा होने के बाद आप अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें।

    See also  आपका हेयर फॉल नहीं है सामान्य, इन 5 संकेतों से समझें

    निष्कर्ष: केले का सेवन सेहत के लिए और इसके छिलकों का इस्तेमाल बालों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए केले के छिलकों का इस्तेमाल काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल, केले में कई तरह के पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन B6 और विटामिन सी जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो बालों का विकास करने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। केले के छिलकों से तैयार पेस्ट को अपने बालों पर लगाने से आपके बाल टूटने की समस्या खत्म हो सकती है और आपके बालों को काफी ज्यादा चमक, नमी, मजबूती और पोषण भी प्राप्त हो सकता है। आग आप अपने बालों की समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो केले के छिलकों से तैयार पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर इसके बाद भी आपके बाल टूटने की समस्या खत्म नहीं होती है, तो आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और बालों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही ए एस जी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. किस समय केले का सेवन करना फायदेमंद नहीं होता है?

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि केले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, पर अगर आप इसका सेवन

    रात के समय विशेष तौर पर देर रात को इसका सेवन करते हैं, तो इसके कारण आपको कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना करना पड़ सकता है, जिसमें कफ, बलगम जमना और पेट में भारीपन महसूस होना जैसी समस्या का अहसास हो सकता है। इसलिए रात के समय इसका सेवन करने से बचना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार अगर आप केले का सेवन रात के दौरान करते हैं, तो इससे सर्दी और खांसी

    See also  क्या है घटती हेयरलाइन के कारण, लक्षण, चरण और उपचार के तरीके ?

    की समस्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है और यही नहीं इसका सेवन खली पेट भी नहीं करना चाहिए। 

    प्रश्न 2. खाली पेट केले का सेवन करने से क्या होगा? 

    दरअसल, अगर आप खाली पेट केले का सेवन करते हैं, तो इससे आपको तुरंत ऊर्जा प्राप्त हो सकती है और आपको कब्ज जैसी समस्या से भी राहत मिल सकती है। पर, इसके सेवन से आपको कई तरह की समस्याएं भी हो सकती है, इसलिए खाली पेट इसका सेवन करने से आपको बचना चाहिए। दरअसल, इन समस्याओं में अचानक से पेट फूलना, सीने में जलन की समस्या होना, ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि होना और एसिडिटी होना जैसी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यही नहीं, यह पेट में एसिड बढ़ने का कारण भी बन सकता है। 

    प्रश्न 3. क्या बालों के लिए केले के छिलके फायदेमंद होते हैं? 

    दरअसल, हाँ केले के छिलके बालों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। क्योंकि, इनमें पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक तेल मौजूद होते हैं, जो न केलव बालों की सेहत को बरकरार रखते हैं, बल्कि यह रूखे और बेजान बालों को मॉइस्चराइज करने, नरमी प्रदान करने बालों की चमक को बढ़ाने में भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

    प्रश्न 4. क्या केले के छिलकों से बाल झड़ने की समस्या खत्म हो सकती है?

    हाँ, केले के छिलकों से बाल झड़ने की समस्या को खत्म किया जा सकता है, क्योंकि केले के छिलके में पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन B6 और विटामिन सी जैसे कई तरह के गुण होते हैं, जो न केवल स्कैल्प को पोषण प्रदान कर बालों के रोम को मजबूत करते हैं, बल्कि बालों को झड़ने से रोकने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। बालों को मॉइस्चराइज, चमकदार और रूखे पैन से बचाने के लिए यह एक बहुत ही प्रभावी घरेलू उपाए हो सकता है।