ENQUIRY FORM

    Location

    ASG Hair Transplant Jalandhar – Hair Loss, Hair Fall & PRP Treatment in Jalandhar | Best Hair Transplant in Jalandhar

    422-A, Cool Road, Mota Singh Nagar, Jalandhar, Punjab 144001

    Phone: +91 9915123505

    suggestions for thick hairs

    डैंड्रफ के कारण सिर पर जमने वाली पपड़ी से छुटकारा पाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल हो सकता है बेहद फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    डैंड्रफ की समस्या किसी एक व्यक्ति या फिर ख़ास व्यक्ति को होने वाली कोई समस्या नहीं है, बल्कि इस समस्या से दुनिया भर के सभी लोग प्रभावित हो सकते हैं। मतलब कि इस समस्या की चपेट में किसी भी वर्ग का व्यक्ति आ सकता है। देखा जाए, तो यह समस्या काफी आम हो गई है, जो किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है। ड्राई स्किन, ऑयली त्वचा और स्कैल्प की अच्छे से सफाई न करने के कारण ही डैंड्रफ की समस्या होती है। इसका निर्माण डेड स्किन सेल्स के जमा होने के कारण भी होता है, जो अक्सर स्कैल्प पर खुजली वाले और पपड़ीदार पैच के रूप में नजर आता है। अगर आपके भी डैंड्रफ की वजह से सिर पर पपड़ी जम गई है, तो इसे नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल भी न करें। क्योंकि इससे सिर पर तेज खुजली और इरिटेशन जैसी समस्या हो सकती है। इस तरह की समस्या से परेशान होकर लोग इससे छुटकारा पाने के लिए एंटी-डैंड्रफ शैंपू या फिर बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसे में, आप चाहे तो इससे छुटकारा पाने के लिए घर में मौजूद कुछ चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन घरेलू चीजों में नींबू का रस, एलोवेरा जेल, नारियल तेल, टी ट्री ऑयल और दही शामिल हो सकती है। यह इस समस्या में काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में और जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  महिलाओं में अगर है गंजेपन की समस्या - तो जानिए क्या है इसके कारण और घरेलू उपाय ?

    डैंड्रफ के कारण सिर पर जमने वाली पपड़ी से छुटकारा पाने के उपाए!

    डैंड्रफ के कारण सिर पर जमने वाली पपड़ी से छुटकारा पाने के लिए आप निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं, जैसे कि 

    1. नींबू के रस का इस्तेमाल करना 

    हालांकि, नींबू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, पर इसके साथ-साथ यह बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं और इसके कारण आपके सिर में पपड़ी जम गई है, तो ऐसे में आप अपनी समस्या को खत्म करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू लैक्टिक

    एसिड पाया जाता है, जो सिर में मौजूद डैंड्रफ को खत्म करने में काफी ज्यादा सहायक होता है। इससे सिर में होने वाली खुजली और रूसी की समस्या भी खत्म हो जाती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप नींबू का रस निकालकर अपने बालों पर लगाएं। इसे लगाने के बाद लगभग 10 से 15 मिनट बाद अपने सिर को एक माइल्ड शैम्पू से अच्छे तरीके से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने पर डैंड्रफ धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी। 

    1. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना 

    दरअसल, एलोवेरा जेल सेहत और त्वचा के साथ- साथ बालों और स्कैल्प के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। इसलिए, बालों में होने वाली डैंड्रफ की वजह से सिर पर जमने वाली पपड़ी को खत्म करने के लिए आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल को सीधे ही अपने बालों और स्कैल्प पर अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा में कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो सिर पर जमी पपड़ी और होने वाली खुजली को दूर करने में काफी सहायक हो सकते हैं। इससे स्कैल्प की सूजन कम होती है और बालों पर लगाने से बालों की चमक और भी ज्यादा बढ़ जाती है 

    1. नारियल तेल का इस्तेमाल करना 
    See also  कोविड-19 के बाद क्यों झाड़ रहे है तेज़ी से बाल, जाने एक्सपर्ट से कैसे पाएं इससे निजात ?

    नारियल न केवल सेहत के लिए बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होते हैं। अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या हो गयी है, तो इससे राहत पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों की सेहत के लिए काफी गुणकारी साबित होता है। दरअसल, नारियल का तेल न केवल बालों को सेहतमंद बनाने में मदद करता है, बल्कि सिर में मौजूद डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाने में काफी मददगार साबित होता है। इस के तेल में एंटी-फंगल जैसी कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जो डेंड्रफ के कारण सिर पर जमी पपड़ी से आपको काफी राहत दिलाते हैं। नारियल का तेल डैंड्रफ के कारण होने वाली और समस्याओं को भी दूर करने में मददगार साबित होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक कटोरी में कोकोनट वर्जिन ऑयल को आग पर हल्का सा गर्म कर लें और इसे अपनी स्कैल्प और बालों पर लगा लें। इसके बाद आधे घंटे बाद अपने सिर को अच्छे तरीके से धो लें। इससे समस्या भी दूर होगी और बालों का विकास भी होगा। 

    See also  रात को सोने से पहले चेहरे पर किन 5 चीजों को कभी नहीं लगाना चाहिए? डॉक्टर से जानें!

    निष्कर्ष: डैंड्रफ एक आम समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जो स्कैल्प पर खुजली वाले और पपड़ीदार पैच के रूप में नजर आते हैं। डैंड्रफ के कारण सिर पर जमी पपड़ी से छुटकारा पाने के लिए आप इस लेख में बताये गए उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और बालों से जुड़ी कोई भी समस्या का हल प्राप्त करने के लिए आप एएसजी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर के विशेषज्ञों से सम्पर्क कर सकते हैं। 

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. किन कारणों से बालों में डैंड्रफ की समस्या होती है?

    असल में, बालों में डैंड्रफ की समस्या ज्यादातर ड्राई स्किन, ऑयली स्किन और स्कैल्प पर मलासेजिया नाम के फंगस के बढ़ने की वजह से होती है। आम तौर पर, यह डेड स्किन सेल्स के जमा होने की वजह से होता है, जो स्कैल्प पर खुजली वाले और पपड़ीदार पैच के रूप में दिखते हैं। 

    प्रश्न 2. डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए किस शैम्पू का इस्तेमाल किया जा सकता है? 

    दरअसल, बालों में होने वाली डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप विशेष तौर पर, जिंक पाइरिथियोन, कीटोकोनाज़ोल, सेलेनियम सल्फाइड या फिर सैलिसिलिक एसिड से भरपूर एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इस समस्या में काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार किया जा सकता है।