आज के समय में हर कोई चाहता है, कि वो हर वक्त और हर जगह से सुंदर दिखाई दे। इसलिए, हर व्यक्ति सुंदर और खूबसूरत दिखने के लिए न जाने कितनी ही चीजों और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है। दरअसल, अपने बालों से हर किसी को प्यार होता है, क्योंकि एक चमकदार, खूबसूरत और घने बालों से ही एक व्यक्ति की खूबसूरती को चार चाँद लगा देते हैं। इसलिए, आज हर कोई चाहता है, कि उसके बाल लंबे, घने और स्टाइलिश हों और इसी के लिए सभी लोग अपने बालों में हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हैं।
आज बहुत से लोगों में हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल काफी ज्यादा आम हो गया है। दरअसल, चाहे वो शादी हो, कोई पार्टी हो, या फिर सोशल मीडिया के लिए कोई परफेक्ट और ग्लैमरस लुक तैयार करनी हो, तो इसके लिए लोग अपने छोटे बालों में हेयर एक्सटेंशन को लगा लेते हैं और अपनी लुक को एक दम बदल कर रख देते हैं। इससे बाल कमर तक लंबे दिखाई देने लग जाते है, जो एक बहुत ही बढ़िया लुक को लेकर आते हैं। इसलिए, ज्यादातर लोग आज ग्लैमरस और हसीन दिखने के लिए हेयर एक्सटेंशन जैसी चीजों का सहारा लेते हैं। यह माना कि सुंदर और खूबसूरत दिखने के लिए लोग अक्सर हेयर एक्सटेंशन जैसी चीजों का सहारा लेते हैं। पर, क्या आपने कभी इसके बारे में सोचा है, कि क्या यह आपकी खूबसूरती और आपके नेचुरल बालों की सेहत के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं?
दरअसल, अक्सर हम अपनी बाहरी लुक पर तो ध्यान कर लेते हैं, कि वह अच्छी दिख रही है, या फिर बुरी। इसके अलावा, इसके चीच हम यह भी नहीं सोच पाते हैं, कि बालों में बार-बार एक्सटेंशन लगाने से बालों की जड़ भी बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती है। दरअसल, इसका इस्तेमाल करने के बाद बहुत से लोगों को कुछ वक्त के बाद अपनी हेयर लाइन पतली होती हुई दिखाई देने लग जाती हैं या फिर कंघी करते वक्त बाल गुच्छों में टूटने लग जाते हैं। ऐसे में अब सवाल यह उठता है, कि क्या बालों के लिए हेयर एक्सटेंशन सुरक्षित होता है और क्या हेयर एक्सटेंशन बालों का गुच्छों में टूटने का कारण बनता है? दरअसल, डॉक्टर के अनुसार, हेयर एक्सटेंशन बालों के लिए सुरक्षित हो सकता है, अगर बालों में इस को सही तरीके से लगाया जाये। पर बालों में गलत तरीके से इसका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं होता है, जो बालों के टूटने के कारण बनता है। हाँ यह सच है, कि हेयर एक्सटेंशन बालों का गुच्छों में टूटने का एक बहुत बड़ा कारण बनता है। इसलिए, हेयर एक्सटेंशन अक्सर अच्छी गुणवत्ता वाले और बालों में एक दम सही तरीके से लगाने चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
क्या हेयर एक्सटेंशन प्राकृतिक बालों की सेहत के लिए नुकसानदायक होता है?
इस मामले में डॉक्टर का कहना है, कि असल रूप में हेयर एक्सटेंशन बालों की सेहत के लिए तो बिल्कुल भी नुकसानदायक साबित नहीं होते हैं। पर अगर इसका इस्तेमाल अपने बालों में बहुत ही गलत तरीके से या फिर बहुत ही टाइट तरीके से किया जाए, तो यह आपके बालों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हो सकते हैं। यह आपके प्राकृतिक बालों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार, अगर आप अपने बालों को लंबे समय तक खींचकर बांध के रखते हैं और टाइट हेयरस्टाइल या फिर भारी एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी वजह से बालों की जड़ों पर पड़ने वाले खिंचाव की वजह से आपको ट्रैक्शन एलोपेसिया जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह एक इस तरह की स्थिति है, जिस में आपके बाल भारी एक्सटेंशन की वजह से काफी ज्यादा कमजोर हो जाते हैं। दरअसल, यह एक हेयर लॉस का प्रकार होता है, जिस को अगर काफी लंबे वक्त तक नज़रअंजाद किया जाये, तो यह परमानेंट भी हो सकता है। दरअसल, जब किसी व्यक्ति के बालों की जड़ों पर लगातार दबाव पड़ता रहता है, तो इसकी वजह से हेयर फॉलिकल काफी ज्यादा कमजोर हो जाते हैं और बाल लगातार झड़ने लग जाते हैं। आम तौर पर, ये समस्या ज्यादातर उन लोगों में देखी जा सकती है, जो टाइट चोटी, पोनीटेल या फिर काफी लंबे समय तक एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हैं।
इसके अलावा, हेयर एक्सटेंशन के कारण हर व्यक्ति के बालों को नुकसान नहीं पहुँचता। आम तौर पर, यह केवल इस चीज पर ही निर्भर करता है, कि आप अपने बालों पर इस का किस तरीके से इस्तेमाल करते हैं और इसका वाकई में वजन कितना है, क्या इसका वजन बालों की जड़ों को कमजोर करने वाला तो नहीं है? अगर हाँ तो इससे बालों का झड़ना निश्चित है। इसके अलावा, इसमें एक व्यक्ति की हेयर क्वालिटी का भी काफी ज्यादा अहम रोल होता है। अगर हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल सही तरीके से और इन की नियमित देखभाल की जाए, तो इससे बालों के झड़ने का खतरा काफी ज्यादा कम हो सकता है। इसके अलावा, अगर आपकी स्कैल्प अच्छे तरीके से साफ़ नहीं है, तो इससे बालों की सेहत पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, बालों के विकास के लिए स्कैल्प का साफ होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
निष्कर्ष: हेयर एक्सटेंशन बालों की सेहत के लिए पूरी तरह से नुकसानदायक नहीं होते हैं, पर अगर आप इसका इस्तेमाल अपने बालों पर गलत तरीके से करते हैं, तो यह प्राकृतिक बालों की सेहत के लिए कहीं न कहीं नुकसानदायक हो सकते हैं। हेयर एक्सटेंशन के कारण लगातार बालों की जड़ों पर पड़ने वाले खिचाव से ट्रैक्शन एलोपेसिया जैसी समस्या हो सकती है। जिस पर ध्यान देना जरूरी होता है। इसलिए, नियमित रूप से हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल पर स्कैल्प को समय-समय पर ब्रेक देना भी जरूरी होता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और बालों से जुड़ी किस भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप ए एस जी हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर के विशेषज्ञों से सम्पर्क कर सकते हैं।